Skip to content

Chapter 24 · Mercury and rejuvenating preparations

PDF page 649 (book page 577)

रसरसायनसिद्धाधिकार:

648
650
Open chapter 24 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / रसरसायनसिद्धाधिकार: 577 हो जाता है। उस सारणा पर पुन: प्रतिसारण संस्कार करने पर हजार गुणा अधिक फल होता है एवं अनुसारण संस्कार से लाख गुणा अधिक फल होता है। मणिभिरप्यतिरंजितसद्रस:। स्पृशति भेदति वेधकर: पर:। तदधिकं परिकर्मविधानमाश्वखिलमत्र यथाक्रमतो ब्रुवे॥ 40॥ भावार्थ : रस के ऊपर रत्नों का संस्कार करें तो भी वह अत्यन्त गुण विशिष्ट हो जाता है। उस के स्पर्शन से रत्नादिक फूटते हैं। उस रत्न संस्कार के विधान अब विधि प्रकार शीघ्र कहेंगे। स्तनरसेन विषाणमुराग्रजं। परिविमद्र्य सुकल्क्वविलेपनै:॥ कठिनवज्रमपि स्फुटति स्फुटं। स्फुटविपाकवशान्मणयोःथ किम्॥41॥ भावार्थ : मेढासगिीं व कपूरकचरी को स्तन दुग्ध के साथ मर्दन कर अच्छे कल्कों का लेपन करने पर कठिन वज्र भी फूटता है। बाकी अन्य रत्नों के विषय में तो क्या कहना? रस संस्कार फल स्वेदात्ीव्ररसो भवत्यतितरं संमर्दनािन्नर्मलो। स्याल्लोहाद्बलवान्सुजीर्णतर - सशशुद्धातिबद्धस्सदा॥ गर्भद्रावणयैकतामुपगत: संरंजनाद्रंजक:। सम्यक्सारणया प्रयोगवशतो व्याप्नोति संक्रामति॥ 42॥ भावार्थ : रस को स्वेदन संस्कार करने से उसमें तीव्रता आती है। मर्दन करने से वह मलरहित होता है। धातुओं के संस्कार से वह बलवान् होता है। जीर्ण संस्कार से वह शुद्ध होता है। बंधन प्रयोग करने से सिद्ध होता है। गर्भद्रावण संस्कार से वह एकमेक होकर मिल जाता है। रंजन प्रयोग से वह भी रंजित होता है। सारण प्रयोग से अच्छी तरह शरीर में व्याप्त होता है। सिद्धरस माहात्म्य एवं प्रोक्रमहाष्टकर्मभिरलं बद्धो रसो जीववत्। ख्यातस्तत्परिकर्ममुक्तसमये शुद्धस्स्वयं सिद्धवत्॥ रात्वा जीवसमानतामपि रसे देवोपमस्सर्वदा। संचित्योप्यणिमादिभि:प्रकटितैरुद्यद्गुणौघौस्सदा॥ yx॥ भावार्थ : इस प्रकार पारदरस को सिद्ध करने के आठ महासंस्कार कहे गए। इनके प्रयोग से वह रस सिद्धों के समान शुद्ध होता है एवं स्वयं वह रस जीव के समान ही होता है अर्थात् उसमें प्रबल शक्ति आती है। इतना ही नहीं उसे अणिमादि ऐश्वयोँ से युक्त साक्षत् देव के समान ही समझाना चाहिए। अर्थात् वह रस अनेक प्रकार से सातिशय फ ल युक्त होता है।