Skip to content

Chapter 22 · Complications of medicinal procedures

PDF page 611 (book page 539)

भैषजकर्मोपद्रवचिकित्साधिकार:

610
612
Open chapter 22 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / भैषजकर्मोपद्रवचिकित्साधिकार: 539 किसी भी देशकाल में भी प्रयोग कर सकते हैं) एवं इसका फ ल भी अधिक है। गुडतैलिक बस्तिा गौडतैलिकमितीह गुडं तैलं समं भवति यत्रा निरूहे। चित्राबीजतरुमूलकषायै: संयुतो विषमदोषहरस्स्यात्॥ v{z॥ भावार्थ : जिस निरूह बस्ति में गुड और तैल समान प्रमाण में डाला जाता है उसे गुडतैलिक कहते हैं। इसको (गुड, तैल को) एरंडी के जड के कषाय1 के साथ मिलाकर प्रयोग करने से सर्व विषम दोष दूर हो जाते हैं। युक्तरथ बस्ति तeुडं तिलजमेव समानं तत्कषायसहितं जटिला2 च। पिप्पलीमदनसैंधवयुक्तं बस्तिर‘ष वसुयुक्तरथाख्य:॥ v{{॥ भावार्थ : गुड, तिल का तैल समान भाग लेकर इसमें एरंडी के जड का काढा मिलायें। इसमें वच, पीपल, मेनफ ल व सैंधानमक इनके कल्क मिलाकर बस्ति देवें इस बस्ति को वसुयुक्तरथ (युक्त रथ)बस्ति कहते हैं। शूलघन बस्ति देवदारुशतपुष्पसुरास्ना हगिुंसैंधवगुडं तिलजं च। चित्राबीजतरुमूलकषायैर्बस्तिरुग्रतरशूलकुलघनम्॥ v{|॥ भावार्थ : देवदारु, सौंफ , रास्ना, हींग, सैंधानमक, इनके कल्क, गुड, तिल व एरंडी के जड का काढा, इन सबको मिलाकर बस्ति देने से भयंकर शूल नाश होता है। इसे शूलघन3 बस्ति कहते हैं। सिद्धबस्ति कोलसद्यवकुलत्थरसाढच्य: पिप्पलीमधुकसैंधवयुक्त:। जीर्णसद्गुडतिलोद्धवमिश्र: सिद्धबस्तिरिति सिद्धफ लोःयम्॥ v{}॥ भावार्थ : बेर, जौ, कुलथी इनके काढे में पीपल, मुलैठी व सैंधानमक के कल्क और पुरानी गुड व तिल्ली का तैल मिलाकर बस्ति देवें। इसे सिद्धबस्ति कहते हैं। यह बस्ति अव्यर्थ फ लदायक है। v. गुड और तैल इन दोनों के बराबर कषाय लेना चाहिए। २. “तिलजं” इति पाठांतरं। x. इसे अन्य ग्रंथों में “दोषहरबस्ति” कहा है।