Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / शास्त्रासंग्रहाधिकार:
470
मोक्ष को प्राप्त कर लेते हैं। अर्थात् इस शस्त्र में प्रवीण होकर इसके अनुसार अपने आरोग्य को रक्षाण
करके, पुरुषाथोँ को प्राप्त करना चाहिए।
शुभ कामना
सद्ध्रव्योद्धासमानस्फुटतरमहितस्सेव्यमानो विशिष्टै:।
वीर्यैराराजितैरूर्जितनिजचरितो जैनमार्गोपमान:॥
आयुर्वेदस्सलोकव्रतविधिरखिलप्राणिनि: श्रेयसांर्थ।
स्थेयादाचंद्रतारं जिनपतिविहिताशोषतत्वार्थसारम्॥ 92॥
भावार्थ : जो द्रव्यों के स्वरूप को स्पष्ट रूप से बतलाने वाला है, भले प्रकार से पूजनीय है,
उज्ज्वल वीर्यवान् महापुरुष भी जिसको सेवन (मनन अमयास धारण आदि रूप से) करते हैं जिसका
चरित (कथन ) जैनधर्म के अनुसार निर्मल है, दोषरहित है, ऐसे आयुर्वेद नामक व्रतविधान लोक के
समस्त प्राणियों के अमयुदय के लिए जब तक इस पृथवी में सूर्य, चंद्र व तारा रहें, तब तक स्थिर रहें।
यह साक्षत् जिनेन्द्र भगवंत के द्वारा कथित समस्त तत्वार्थ का सार है।
शुभकामना
भूयाद्धात्री समस्ता चिरतरमतुलात्युत्सवोद्धासमाना।
जीयाद्धर्मो जिनस्य प्रविमलविलसद्धव्यसत्वैकधाम॥
पायाद्राजाधिराजस्सकलवसुमतीं जैनमार्गानुरक्त:।
स्थ्याज्जैनेंद्रवैद्यं शुभकरमखिलप्राणिनां मान्यमेतत्॥ 93॥
भावार्थ : आचार्य शुभकामना करते हैं कि यह भूमणडल चिरकाल तक अतुल आनंद व उत्सव
मनाते रहें। भव्य प्राणियों के आश्रयभूत श्री पवित्र प्रकाशमान जिनधर्म जयशील होकर जीते रहें। राजा
अधिराजा लोग इस पृथवी को जैनमार्ग में अनुरागी होकर पालन करते रहें। इसी प्रकार प्राणियों को हित
करने वाला मान्य यह जैन वैद्यक ग्रन्थ इस भूमणडल में स्थिर रहे।
अंतिम कथन
इति जिनवक्त्रनिर्गतसुशास्त्रमहांबुनिधे:। सकलपदार्थविस्तृततरंगकुलाकुलत:॥
उभयभवार्थसाधनतटद्वयभासुरतो। निसृतमदिं हि शीकरनिभं जगदेकहितम्॥ 94॥
भावार्थ : जिसमें संपूर्ण द्रव्य, तत्व व पदार्थरूपी तरंग उठ रहे हैं, इहलोक-परलोक के लिए
प्रयोजनीभूत साधन रूपी जिसके दो सुंदर तट हैं, ऐसे श्रीजिनेन्द्र के मुख से उत्पन्न शास्त्रसमुद्र से निकली
हुई बूँद के समान यह शास्त्र है। साथ में जगत् का एक मात्र हितसाधक है (इसलिए इसका नाम
कल्याणकारक है)।