Skip to content

Chapter 20 · Compendium of the science and rules of method

PDF page 532 (book page 460)

शास्त्रासंग्रहाधिकार:

531
533
Open chapter 20 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / शास्त्रासंग्रहाधिकार: 460 ख्यानि स्यु: कथिता उपद्रवगणाश्चात्रापि सर्वे चतु-। श्चत्वारशिंदिहाखिलानि नियतं मर्माणि शाखास्वलं॥ 55॥ भावार्थ : ऊपर कहा गया है कि जो पाँवों के मर्म होते हैं, वे ही हाथ में होते हैं। लेकिन इन दोनों में परस्पर इतना विशोष है कि जो पैर में गुल्फ, जानु विटप मर्म हैं हाथों में उनके जगह क्रमश: मणिबंध, कूर्पर, क़ाधर नाम का मर्म जानना। अर्थात् गुल्फ के स्थान में “मणिबंध” जानु के स्थान में “कूर्पर” विटप के स्थान में “क़ाधर” समझाना चाहिए। इन ममोँ के बिधने से, वे लक्षण प्रकट होते हैं,जो गुल्फादिक में होते हैं। इस प्रकार शाखाओं (हाथ पैर) में 44 निश्चित ममोँ का वर्णन हुआ। गुदबस्तिनाभि मर्म वर्णन अथ प्रवक्षम्युदरोरसस्थितानशोषमर्माणि विशोषलक्षणै:। गुदे च बस्तै वरनाभिमणडले क्षते च सद्यो मरणं भवेन्नृणाम्॥ 56॥ भावार्थ : अब पेट व हृदय में रहने वाले सम्पूर्ण ममोँ को उनके विशोष लक्षण कथन पूर्वक कहेंगे ऐसी आचार्य प्रतिज्ञा करते हैं। अपानवायु व मल के निकलने के द्वारभूत बृहदंत्र से मिला हुआ जो गुद है वही “गुद मर्म” है। कमर के भीतर जो मूत्राशय (मूत्र ठहरने का स्थान) है वही “बस्ति मर्म” कहलाता है। आमाशय व पक्वाशय के बीच में शिराओं से उत्पन्न जो नाभिस्थान है, वह “नाभिमर्म” कहलाता है। इन तीनों मर्म स्थानों के क्षत होने पर मनुष्यों का सद्य (उसी समय) ही मरण होता है। हृदय, स्तनमूल, स्नरोहित मर्म लक्षण उरस्यथामाशयमार्गसंस्थितं स्तनांतरे तद्धृदये हत:पुन:। करोति सद्यो मरणं तथांगुलद्वयेप्यधस्तात्स्तनयोरिहापरे॥ 57॥ कफाधिकेन स्तनमूलमर्मणि कफ:प्रकोपान्मरण भवेन्नृणाम्। स्तनोपरि व्द्यगुलतस्तु मर्मणी सरक्तकोपात्स्तनरोहितै तथा॥ 58॥ भावार्थ : छाती में दोनों स्तनों के बीच, आमाशय के ऊपर के द्वार में स्थित, जो हृदय है (जो रक्त संचालन के लिए मुख्य साधनभूत है) वह “हृदय मर्म” कहलाता है। वहाँ क्षत होने पर उसी वखत मरण होता है। दोनों स्तनों (चूचियों) के नीचे दो अंगुलप्रदेश में “स्तनमूल” नाम का मर्मस्थान है। वहॉं क्षत होवे तो कफप्रकोप से अर्थात् प्रकुपित कोष्ठ में कफ भर जाने से मृत्यु होती है। दोनों चूचियों के ऊपर दो अंगुल प्रदेश में ““स्तनरोहित”” नामक दो मर्म रहते हैं। वहाँ क्षत होवें तो रक्त प्रकुपित होकर (रक्त कोष्ठ में भर जाने से) मरण होता है। कपाल, अपस्तम्भ मर्म लक्षण अथांसकूटादुपरि स्वपार्श्वयो: कपालकाख्ये भवतस्तु मर्मणी। तयोश्च मृत्यु रुधिरेःतिपूयतां गते पुनर्वातवहे तथापरे॥ 59॥