Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / विषरोगाधिकार:
433
पत्र, आलुवृक्ष, कुडा, अजवायन, अकैवा, चित्रक, कालानमक, कूठ, कुटकी, त्रिकटुक इन सबको
अच्छी तरह चूर्ण कर पंचगव्य के साथ मिलाकर गाय के सींग में रखें। फिर इसका उपयोग करने पर
सर्व प्रकार के विष दूर होते हैं।
तृतीयसर्वविषारि अगद
तालीसं बहुलं विडंगसहितं कुष्ठं विडं सैधवं।
भाXीर् हगिुंमृगादनीसकिणिहिं पाठां पटोलां वचां॥
पुष्पाणयर्ककरंजवज्रसुरसा भल्लातकांकोलजा -।
न्याचूणर्याजपयोघृतांबुसहितान्येतeरं निग्रहेत्॥ 120॥
मावार्थ : तालीस पत्र, बडी इलायची, वायविडंग, कूट, विडनोन, सेधालोण, भारंगी, हींग,
इंद्रायण, चिरचिरा, पाढ, पटोलपत्र, बचा, अर्कपुष्प, भिलावे का फूल एवं अंकोल पुष्प इन सबको
अच्छी तरह चूर्ण कर बकरी के दूध, घृत व मूत्र के साथ मिलाकर पूर्वोक्र प्रकार से उपयोग करें तो
यह विष को नाश करता है।
संजीवन अगद
मंजिष्ठामधुशिग्रुशिग्रुरजनीलाक्ष - शिलालेंगुदी।
पृथवीकांसहरेणुकां समधृतां संचूणर्य सम्मिश्रितम्॥
सर्वैर्मूत्रगणैस्समस्तलवणैरालोडच्य संस्थापितं।
श्रृंगे तन्मृतमप्यलं नरवरं संजीवनो जीवयेत्॥121॥
भावार्थ : मजीठ, मुलैठी, लाल सेंजिन, सफेद सेंजिन, हल्दी, लाख मैनसिल, हरताल, इंगुल,
इलायची, रेणुका इन सब औषधियों को समभाग में लेकर अच्छी तरह चूर्ण करें। उस चूर्ण में आठ
प्रकार के मूत्र व पाँच प्रकार के लवण को मिलाकर अच्छी तरह आलोडन (मिलाना) कर श्रृंग में रखें।
यदि उसका उपयोग करें तो बिल्कुल मरणोन्मुख-सा हुआ मनुष्य को भी जिलाता है। इसलिए इसका
नाम संजीवन अगद है।
श्वेतादि अगद
श्वेतां1 बूधरकर्णिकां सकिणिहीं श्लेष्मातकं कट्फलं।
व्याघ्रीमेघनिनादिकां बृहतिकामंकोलनीलीमपि॥
तिक्तालाबुसचालिनीफलरसेनालोड्य श्रृंगे स्थितं।
यस्मिन्वेशमनि तत्र नैव फणिन: कीटा: कुतो वा ग्रहा:॥ 122॥
v. क. पुस्तके पाठोःयं नोपलमयते।