Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / विषरोगाधिकार:
425
त्रिविधदंश व स्वर्पितलक्षण
दंशमत्र फणिनां त्रिविधं स्यात् स्वर्पितं रदितमुद्विहितं च।
स्वर्पितं सविषदंतपदैरेकद्विकत्रिकचतुर्भिरिह स्यात्॥ 82॥
तिन्नमग्नदशनक्षातयुक्तं शोफवद्विषमतीव्रविषं स्यात्।
तद्विषं विषहरैरतिशीघ्रं नाशयेद्रशनकल्पमशोषम्॥ 83॥
भावार्थ : सपौँ का दंश तीन प्रकार का होता है। एक स्वर्पित, दूसरा रचित व तीसरा उद्विहित।
सर्प जब अपने एक, दो, तीन या चार विष्ैले दांतों को लगाकर काट खाता है, उसे स्वर्पित कहते हैं।
वह दांतों के घाव से युक्त वेदना शोफ के समान ही अत्यन्त तीव्र विषयुक्त होती है। उसे विषनाशक
क्रिया को जानने वाले वैद्य शीघ्र दूर करें। दान्तों के घाव को भी दूर करें।
रचित (रदित) लक्षण
लोहितासितसितद्युतिराजीराजितं श्वयथुमच्चा यदन्यत्।
तद्धवेद्रचितमल्पविषं रात्वा नरं विविषमाश्विह कुर्यात्॥ 84॥
भावार्थ : जो दंश लाल, काले व सफेद वर्ण युक्त लकीर (रेखा) से युक्त हो (जखम न हो)
साथ में शोथ (सूजन) भी हो उसे रचित (रदित) नामक सर्प दंश समझाना चाहिए। वह अल्पविष से
युक्त होता है। उसे जानकर शीघ्र उस विष को दूर करना चाहिए।
उद्विहित ( निर्विष ) लक्षण
स्वस्थ एव मनुजोप्यहिदष्ट: स्वच्छशोणितयुतक्षतयुक्त:।
यत़्ातं श्वयथुना परिहीनं निर्विषं भवति तद्विहिताख्यम्॥ 85॥
भावार्थ : सर्प से डसा हुआ मनुष्य स्वस्थ ही हो (शरीर वचन आदि में किसी प्रकार की
विकृति न आई हो) उसका रक्त भी दूषित न हो, कटा हुआ स्थान पर जखम (दांतों के चिह्न) मालूम
हों, लेकिन उस जगह में सूजन न हो ऐसे सर्पदंश (सर्प का काटना) दांतों के चिह्नों (क्षत) से युक्त होते
हुए भी निर्विष होता है। उसे उद्विहित (निर्विष) कहते हैं।
सपाँगाभिहत लक्षण
भीरुकस्य मनुजस्य कदाचिज्जायते श्वयथुरप्यहिदेह-।
स्पर्शनात्तदभिघातनिमित्तात् क्षोभितानिलकृतो विविषोःयम्॥ 86॥
भावार्थ : जो मनुष्य अत्यन्त डरपोक हो, उसे कदाचित् सर्प के शरीर के स्पर्श से (उसी के
घबराहट से) कुछ चोट भी लग जाये तो इस भय के कारण से (या उसे यह भ्रम हो जावे कि मुझो सर्प
डसा है) शरीर में वात प्रकुपित होकर सूजन उत्पन्न हो जाती है, सपाँगाभिहत कहते हैं। यह निवषिं होता
है।