Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / विषरोगाधिकार:
424
तत्र ये व्यतिकरप्रभवास्ते वैकरंजनिजनामविशोषा:।
निर्विषा: शुक्रशशिप्रतिमाभास्तोयतत्समयजाजगराद्या:॥ 78॥
भावार्थ : उन जंगम विषों में सर्पजाति का विष अत्यन्त भयंकर होता है। वह सर्प दर्वीकर,
मंडली, राजीमंत, वैकरंज, निर्विष, इस प्रकार पाँच भेद से विभक्र है। जो फणवाले सर्प हैं, उन्हें दर्वीकर
कहते हैं। जिस के शरीर पर अनेक प्रकार के मंडल (चकत्ो) होते हैं, वे मंडलीसर्प कहलाते हैं। जिन
पर रेखायें (लकीर) रहती हैं, वे राजीमंत कहलाते हैं। अन्यजाति की सर्पिणी से किसी अन्य जाति के
सर्प के संयोग से जो उत्पन्न होता हैं, उसे वैकरंज कहते हैं। जो विष से रहित व न्यूनविष संयुक्त है पानी
व पानी के समय (वर्षात्) में उत्पन्न होते या रहते हैं, जिनके शरीर का वर्ण तोते के समान हरा व चंद्रमा
के समान सफेद है, ऐसे सर्प का अजगर (जो अत्यधिक लम्बा-चैडा होता है मनुष्य आदिकों को
निगल जाता है) आदि सर्प निर्विष कहलाते हैं।
सर्पविषचिकित्सा
दृष्टिनिश्वसिततीव्रविषाणां तत्प्रसाधनकरैषधवर्गै:।
का कथा विषमती़णसुदंष्ट्राभिर्दशंति मनुजानुरगा ये॥ 79॥
तेषु दंशविषवेगविशोषात्मीयदोषकृतलक्षणल़यान्।
सच्चिाकित्सितमिह प्रविधास्ये साध्यसाध्यविधिना प्रतिबद्धम्॥ 80॥
भावार्थ : दृष्टिविष व निश्वास विष वाले दिव्यसपोँ के विषशमनकारक औषधियों के सम्बध
में क्या चर्चा की जाय। (अर्थात् उनके विष शमन करने वाले कोई औषध नहीं है और ऐसे सपोँ के
प्रकोप उसी हालत में होते हैं जब अधर्म की पराकाष्ठा आदि से दुनिया में भयंकर आपत्ति का सािन्नध्य
हो) जो भैमसर्प अपने विषम व ती़ण डाढों से मनुष्यों को काट खाते हैं, उससे उत्पन्न विषवेग का
स्वरूप व विकृत दोषजन्य लक्षण, उसके (विष के) योग्य चिकित्सा व साध्यासाध्यविचार, इन सब
बातों को आगे वर्णन करेंगे।
सर्पदंश के कारण
पुत्ररक्षाणपरा मदमत्ता ग्रासलोभवशत: पदघातात्।
स्पर्शतोःपि भयतोःपि1 च सर्पास्ते दशंति बहुधाधिकरोषात्॥ 81॥
भावार्थ : वे सर्प अपने पुत्रों के रक्षाण करने की इच्छा से, मदोन्मत होकर, आहार के लोभ से
(अथवा काटने की इच्छा से) अधिक धक्का लगने से, स्पर्श से, क्रोध से, प्राय: मनुष्यों को काटते
(डसते) हैं।
v. भयभीतविसर्पा इति पाठांतरं।