Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / विषरोगाधिकार:
426
दर्वीकर सर्प लक्षण
छत्रलांगलशशांकसुचक्रस्वस्तिकांकुशधरा: फणिनस्ते।
यांति शीघ्रमचिरात्कुपिता दर्वीकरा: सपवना: प्रभवंति॥ 87॥
भावार्थ : जिनके शिर पर छत्र, हल, चंद्र, चक्र (पहिये) स्वस्तिक व अंकुश का चिह्न हो, फण
हो, जो शीघ्र चलने वाले व शीघ्र कुपित होते हों, जिनके शरीर व विष में वात का आधिक्य हो, उन्हें
दर्वीकर सर्प कहते हैं।
मंडलीसर्पलक्षण
मणडलैर्बहुविधैर्बहुवर्णैश्चित्रिता इव विभांत्यतिदीर्घा:।
मंदगामिन इहाग्निविषाढ्च्या: संभवंति भुवि मणडलिनस्ते॥ 88॥
भावार्थ : अनेक प्रकार के वर्ण के मंडलों (चकत्तों) से जिनका शरीर चित्रित के सदृश मालूम
होता हो एवं धीरे-धीर‘ चलने वाले हों, अत्यन्त उष्णविष से संयुक्त हों, अत्यधिक लम्बे (व मोठे) हों
ऐसे सर्प जो भूमि में होते हैं, उन्हें मंडलीसर्प कहते हैं।
राजीमंतसर्पलक्षण
चित्रिता इव सुचित्रविराजीराजिता निजरुचे स्फुरिताभा।
वारुणा: कफकृता वरराजीमंत इत्यभिहिता: भुवि सर्पा:॥ 89॥
भावार्थ : जो चित्र-विचित्र (रंगबिरंगे) तिरछी, सीधी, रेखाओं (लकीरों) से चित्रित से
प्रतीत होते हों, जिनका शरीर चमकता हो, कोई-कोई लालवर्ण वाले हों, जिनके शरीर व विष में कफ
की अधिकता हो, उन्हें राजीमंत सर्प कहते हैं।
सर्पजविषों से दोषों का प्रकोप
भोगिन: पवनकोपकरास्ते पित्तमुक्तबहुमणडलिनस्ते।
जीवराजितशरीरयुताश्लेष्माणमुग्रमधिकं जनयंति॥ 90॥
भावार्थ : दर्वीकर सर्प का विष वात प्रकोपकारक है। मंडली सर्प का विष पित्त को कुपित
करने वाला है तो राजीमंतसर्प का विष कफ को क्षुभित कराता है।
वैकरंज के विष से दोष प्रकोप व दर्वीकर दष्टलक्षण
यद्वयव्यतिकरोद्धवसर्पास्ते द्विदोषगणकोपकरास्ते।
वातकोपजनिताखिलचिह्नास्संभवंति फणिदष्टविष्ोःस्मिन्॥ 91॥
भावार्थ : दो जाति के सर्प के सम्बन्ध से उत्पन्न होने वाले वैकरंज नाम के सर्प का विष दो
दोषों का प्रकोप करने वाला है। दर्वीकर सर्प से डसे हुए मनुष्य के शरीर में वात प्रकोप से होने वाले