Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / विषरोगाधिकार:
415
भावार्थ : त्वक् (छाल) सारनिर्यास (गोंद) विष से शिरोपीडा, मुख काठिन्य, अंधेपना,
कफातिरेक होते हैं। सम्पूर्ण दूध सम्बन्धी विष से जीभ के भारी होना मुख से अत्यन्त फेन का वमन
व अत्यन्त विरेचन आदि लक्षण प्रकट होते हैं।
धातुविषजन्य लक्षण
हृदयविदाहमोहमुखशोषणमत्र भवे-दधिकृतधातुजेषु निखिलेषु विष्ोषु नृणां॥
अथ कथितानि तानि विषमाणि विषाणि। पुरुषमकाल एवं सहसा क्षपयंति भृशं॥ 34॥
भावार्थ : धातुज सर्वविष के उपयोग से मनुष्यों में हृदयदाह, मूच्र्छा, मुखशोषण होता है। इस
प्रकार पूर्वकथित समस्त भयंकर विष प्राणियों को उनके आयुष्य की पूर्ति हुए बिना ही अकाल में नाश
करते हैं।
त्रयोदशविधकंदजविष व कालकूटलक्षण
कंदजानि विषमाणि विषाणि रापयामि निजलक्षणभेदै:।
कालकूटविष कर्कट1-कोद्यत् कर्दमाख्यवरसर्षपकेन॥ 35॥
वत्सनाभनिजमूलकयुक्तं पुणडरीकसुमहाविषसम्भा।
मुस्तया सहितमप्यपरं स्यादन्य हालहलनामविषं च॥ 36॥
मृत्यरूपनिजलक्षणपालाकाख्यमन्यदपरं च तथा वै-।
राटकोग्रविषमप्यतिघोरं वीरशासनवशादवगम्य॥ 37॥
तत्त्रायोदशविधं विषमुक्तलक्षणैस्समधिगम्य चिकित्सेत् ।
स्पर्शहानिरतिवेपथुरुद्यत् कालकूटविषलक्षणमेतत् ॥38॥
भावार्थ : कंदज विष अत्यन्त भयंकर होते हैं, अब उनका लक्षण, भेद सहित वर्णन करेंगे।
कालकूट, कर्कटक, सर्षपक, कर्दमक, वत्सनाभ, मूलक, पुणडरीक, महाविष संभाविष (श्रृंगी विष)
मुस्तक, हलाहल, पालक, वैराटक इस प्रकार कंदज विष तेरह प्रकार के होते हैं। यह महावीर भगवान्
के शासन से जानकर कहा गया है। ये विष अत्यन्त उग्र व घोर है और मनुष्यों को साक्षत् मृत्यु के समान
भयंकर है। (ये विष किसी प्रकार से उपयेाग में आ जाये तो) इन विषों के पृथक् -पृथक् लक्षणों से
विष का निर्णय कर उनकी चिकित्सा करनी चाहिए। कालकूट विष के संयोग से शरीर का स्पर्शरान
शक्ति का नाश व अत्यन्त कम्प (काम्पना) ये लक्षण प्रकट होते हैं।
कर्कटक व कर्दमकविषजन्यलक्षण
उत्पतत्यटति चातिहसत्यन्यानशत्यधिककर्कटकेन।
कर्दमेन नयनद्वयपीत सातिसारपरितापनमुक्तम्॥ 39॥
1. मर्कटक-इति पाठांतरं।