Skip to content

Chapter 18 · Children, grahas and spirit lore

PDF page 456 (book page 384)

बालग्रहभूततंत्राधिकार:

455
457
Open chapter 18 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / बालग्रहभूततंत्राधिकार: 384 हृदयपीडा, संधियों का टूटना, गाढनिद्रा, बडबडाना, मूच्र्छा, भ्रम, मुख का सूखना, चित्तविभ्रम, शूल, जंभाई, सूजन, खुजली, शरीर भारी हो जाना और विष के विकार से पीडित जैसे हो जाना यह सब मसूरिका रोग के पूर्वरूप हैं। अर्थात् मसूरिका रोग होने के पहले लक्षण प्रकट होते हैं। मसूरिका असाध्यलक्षण यदा तु शूलातिविमोहशोणितप्रवृत्तिदाहादिकशोफविभ्रमै:। अतिप्रलापातितृषातिमूचि्र्छतै: समन्वितान्याशु विनाशयंत्यसून्॥ 36॥ भावार्थ : जब मसूरिका रोग में अत्यधिक शूल, बेहोशी, मुख नाक आदि से रक्तस्राव, दाह, सूजन और भ्रम, प्रलाप (बडबडाना) तृषा, गाढमूच्र्छा आदि उपद्रव प्रकट हो, तो समझाना चाहिए कि वह प्राण को) जल्दी हर ले जाता है। जिह्वादि स्थानों में मसूरिका की उत्पत्ति तत स्वजिह्वाश्रवणाक्षिनासिकाभ्रुवैष्ठकंठांघ्रिकर‘षु मूर्धनि। समस्तदेहेःपि गदा भवंति ता: प्रकीर्णरूपा: बहुला: मसूरिका:॥ 37॥ भावार्थ : मसूरिका का अधिक विकोप होने पर वह फैलकर जीभ, कान, नाक, आँख, भ्रू, ओंठ, कंठ, पाद, हाथ, शिर, इस प्रकार समस्त देह में फैल जाते हैं। मसूरिका में पित्त की प्रबलता और वातिक लक्षण भवेयुरेता: प्रबलातिपित्ततस्तथान्यदोषोल्वणलक्षणोक्षिता:। कपोतवर्णा विषमास्सवेदना मरुत्कृता: कृष्णमुखा मसूरिका:॥ 38॥ भावार्थ : यह मसूरिका रोग मुख्यत: पित्त के प्राबल्य से उत्पन्न होता है। फिर भी इस में प्रकुपित अन्य दोषों (वात कफों) के ससंर्ग होने से उनके लक्षण भी पाये जाते हैं (अतएव वातज मसूरिकाआदि कहलाते हैं) जिनका वर्ण कबूतर के समान रहता है और मुख काला रहता है और जो बिषम आकार (छोटे-बडे गोल चपटा आदि) व पीडा से युक्त होते हैं, उन्हें वातविकार से उत्पन्न (वातज मसूरिका) समझाना चाहिए। पित्तजमसूरिका लक्षण सपीतरक्तासितवर्णनिर्णया ज्वरातितृष्णापरितापतापिता:। सुशीघ्रपाकाबहुपित्तसंभवा भवंति सृव्द्यो बहुला मसूरिका:॥ 39॥ भावार्थ : जो मसूरिका पीले लाल या काले वर्ण की होती है, अत्यन्त ज्वर, तृष्णा व दाह से युक्त हैं एवं जल्दी पक जाती है और मृदु होती हैं, उनको पित्तज मसूरिका समझों।