Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / शिरोरोगाधिकार:
285
व महाशोषिर ये दोनों रोग वर्जनीय है एवं दंतोत्पन्न रोगों में दालन, शयामलदंत, भंजन ये तीन रोग
असाध्य हैं।
रसनेन्द्रिय व तालुगत असाध्यरोग
कंठगत व सर्वगत असाध्य रोग
रसेन्द्रिये चाप्यलसं महागदं । विवर्जयेत्तालुगतं तथार्बुदं॥
गले स्वरघनं वलयं संबृदम् । महालसं मांसचयं च रोहिणीम्॥ 120॥
गलैघमप्युग्रतरं शताघिनकं। भयप्रदं सर्वगतं विचारिणम् ॥
नवोत्तरान्वक्त्रगतामयान्दश। प्रयत्नतस्तान् प्रविचार्य वर्जयेत् ॥ 121॥
भावार्थ : रसनेन्द्रियज अलस नामक महारोग असाध्य है। तालुगत अर्बुद नामक रोग वर्जनीय
है। कंठगत स्वरघन, वलय, वृन्द, महालस, मांसचय मांसतान रोहिणी, उग्रतर शतघनी एवं सर्वमुख, गत,
विचारी रोग को भी भयंकर असाध्य समझाना चाहिए। इस प्रकार मुख में होने वाले उौीस रोगों को
वैद्य प्रयत्नपूर्वक अच्छी तरह से विचार करके अर्थात् रोग का निर्णय करके छोड देवें।
अथ नेत्ररोगाधिकार:
अत: परं नेत्रगतामयान्ब्रवी । म्यशेषत: संभवकारणाश्रितान् ॥
विशोषतल्लक्षणतश्चिकित्सितान साध्यसाध्यानखिलक्रमान्वितान् ॥122॥
भावार्थ : अब नेत्रगत समस्त रोगों को उनके उत्पत्तिकारण, लक्षण चिकित्सा, साध्या साध्य
विचार आदि बातों के साथ प्रतिपादन करेंगे।
नेत्रा का प्रधानत्व
मुख्यं शरीराद्र्दमथाखिलं मुखं । मुखेःपि नेत्राधिकतां वदंति तत् ॥
तथैव नेत्राद्वयहीन मानुष-। स्वरूपमानस्तमसावगुंठित: ॥ 123 ॥
भावार्थ : मनुष्य के शरीर में मुख सारे शरीर का अर्धभाग समझाना चाहिए क्योंकि मुख न हो
तो उस शरीर की कोई कीमत नहीं है। अतएव (अन्य अंगों की अपेक्ष) मुख्य है। मुख में भी अन्य
इन्द्रियों की अपेक्ष नेत्र का मूल्य अधिक है। क्योंकि यदि नेत्र न हो तो वह मनुष्य अंधकार से घिरे
हुए एक वृक्ष के समान है।
नेत्ररोग की संख्या
ततस्तु तद्रक्षाणमेव शोभनं। यथार्थनेत्रोंद्रियबाधकाशुभा:॥
षडुत्तरा: सप्ततिरेव संख्यया। दुरामयास्तान् समुपाचरेद्धिषक्॥124 ॥
भावार्थ : इसलिए उस नेत्रेन्द्रिय की रक्षा करने में ही शोभा है, अर्थात् हर तरह से उस की रक्षा