Skip to content

Chapter 13 · Treatment of minor diseases, part one

PDF page 303 (book page 231)

शर्कराधिकार:

302
304
Open chapter 13 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / शर्कराधिकार: 231 सिन्नपात भगंदर में, पूर्वाेक्र तीनों दोषों से उत्पन्न भगंदरों के पृथक्-पृथक् लक्षण एक साथ पाये जाते हैं। इसकी शंख के आवर्त (घुमाई) के समान आकृति होने से इसे कंबुकावर्त कहते हैं। उन्मार्गि भगंदर लक्षण सशल्यमरानतयान्नमह्तम्। क्षिणोति ती़णं गुदमन्यथोगदं॥ विमार्गमुन्मार्गविशोषसंचितं। भगंदरं तत्कुरुते भयंकरम्॥ 48॥ भावार्थ : बिना देखे भाले, अन्यथा चित्त से भोजन करते समय आहार के साथ कांटा जावें तो, वह गुदा में चुभकर भगंदर को पैदा करता है। इसमें अनेक प्रकार के मार्ग (छिद्र ) होते हैं। यह उन्मार्गगामी होता है। इसलिए उसे उन्मार्गी भगंदर कहते हैं। यह अत्यन्त भयंकर होता है। भगंदर की व्युत्पत्ति व साध्यासाध्य विचार भगान्विते बस्ति गुदे विदारणात्। भगंदराणीति वदंति तद्विद:॥ स्वभावत: कृच्छतराणि तेषुतद्विवर्जयेत्सर्वजशल्यसंभवम्॥ 49॥ भावार्थ : भंग, बस्ति और गुदास्थान में विदारण होने से इसे भगंदर1 ऐसा विद्वान् लोग कहते हैं। सर्व प्रकार के भगंदर, अत्यन्त कष्ट साध्य हैं। इनमें से सिन्नपातज व शल्यज तो असाध्य हैं। इसलिए इन दोनों को छोड देवें। भगंदर चिकित्सा भगंदरोद्यत्पिटिकाप्रपीडितं। महोपवासै: वमनैर्विरेचनै:॥ उपाचरेदाशुविशोषशोणितप्रमोक्षसंस्वेदनलेपबंधैन:॥ 50॥ भावार्थ : भगंदर पिडका (फुंसी) से पीडित अर्थात् भगंदर रोग से युक्त मनुष्य की उपवास, वमन, विरेचन, रक्तमोक्षण, संस्वेदन, लेपन आदि विधियों से शीघ्र चिकित्सा करें। चिकित्सा उपेक्ष से हानि उपेक्षितान्युत्तरकालमुद्धतैस्समस्तदोष्ै: परिपाकमेत्यत:॥ सृजंति रेतोमलमूत्रामारुत। क्रिमीनपि स्वव्रणवक्त्रातस्सदा॥ 51॥ भावार्थ : यदि इस भगंदर रोगी की उपेक्ष करें तो वह तीनों दोषों से संयुक्त होकर, उसका परिपाक होता है। भगंदर के मार्ग (मुख) से शुक्र, मल, मूत्र और वायु बाहर आने लगते हैं एवं उसमें नाना प्रकार के मुख से संयुक्त व्रणों की उत्पत्ति होकर, उन व्रणों के मुख से क्रिमी पडने लगते हैं। अर्थात् क्रिमी भी पैदा होते हैं। 1. भगं दारयतीति भगंदर: