Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / शर्कराधिकार:
230
अथ भगंदररोगाधिकार:
भगंदरवर्णनप्रतिज्ञा
निगद्य संक्षेपत एवमशमरीं। भंगदरस्य प्रतिपाद्यते क्रिया।
स्वलक्षणै: साध्यविचारणायुतै:। सरिष्टवर्गैरपि तच्चिाकित्सितै:॥ 44॥
भावार्थ : इस प्रकार संक्षेप में अशमरी रोग को प्रतिपादन कर अब भगंदर रोग का वर्णन उसकी
चिकित्सा, लक्षण साध्यासाध्य विचार, मृत्युचिह्न आदि के साथ-साथ करेंगे, इस प्रकार आचार्यश्री
प्रतिज्ञा करते हैं।
भगंदर का भेद
क्रमान्मरुत्पिकफैरुदीरितै:। समस्तदोष्ैरपि शल्यघातत:॥
भवंति पंचैव भगंदराणि तद्विषाग्निमृत्युप्रतिमानि तान्यलं॥ 45॥
भावार्थ : भगंदर1 रोग क्रम से वातज, पित्तज, कफज, वातपित्तकफज (सिन्नपातज) शल्यघातज
(कांटे के आघात से उत्पन्न) इस प्रकार से पाँच प्रकार का होता है। यह रोग विष, अग्नि, मृत्यु के समान
भयंकर है।
शतयोनक व उष्ट्रगललक्षण
सतोदभेदप्रचुरातिवेदनं। मरुत्प्रकोपाच्छतयोनकं भवेत्॥
सतीव्रदाहजवरमुग्रपैत्तिकं। भगंदरं चोष्ट्रगलोपमांकु रम्॥ 46॥
भावार्थ : वातोद्रेक से उत्पन्न भगंदर, तोद, भेद आदि अत्यन्त वेदना से युक्त होता है। इसका
नाम शतयोनक२ है। पित्तप्रकोप से उत्पन्न भगंदर में तीव्र दाह (जलन) व जवर होता है। यह ऊंट के गले
के समान होता है। इसलिए इसे उष्ट्रगल कहते हैं।
परिस्रावि व कंबुकावर्तलक्षण
कफात्परिस्रावि भगंदरं महत्। सकणडुरं सुस्थिरमल्पदुर्घटम्॥
उदीरितानेकविशोषवेदनम्। सुकंबुकावर्तमशोषदोषजम्॥ 47॥
भावार्थ : कफप्रकोप से उत्पन्न भगंदर, बडा व स्थिर होता है, इसमें खुजली होती है, वेदना
(पीडा) मंद (कम) होती है एवं पूयस्राव होता रहता है। इसलिए इसे परिस्रावि भगंदर कहते हैं।
1. गुदा के बाहर और पास में अर्थात् गुदा से दो अंगुल के फासले में, अत्यन्त वेदना उत्पन्न करने वाली पिडका
(फोडा) उत्पन्न होकर, वहीं फूट जाता है, इसे भगंदर रोग कहते हैं।
2. शतयोनक का अर्थ चालनी है। इस भगंदर में चालनी के समान अनेक छिद्र होते हैं। इसलिए शतयोनक नाम
सार्थक है।