Skip to content

Front matter · Introduction and table of contents

PDF page 29

28
30
Open front matter as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

29 जैन वैद्यक ग्रंथकर्ता प्रकृत ग्रंथ के देखने से मालूम होता है कि अन्य जैनाचायोँ ने वैद्यक ग्रंथ की जो रचना की है, वे उस विषय में उनका अपूर्व पाणिडत्य था। ग्रंथकार ने प्रकृत ग्रंथ में जगह-जगह पर अन्य आचायोँ के वैद्यक सम्बन्धी मत को उद्दृत कर अपना विचार प्रकट किया है। उन ग्रंथकारों में श्रुतकीर्ति, कुमारसेन, वीरसेन, पूजयपाद पात्रस्वामी (पात्रकेसरी) सिद्धसेन, दशरथगुरु , मेघनाथ, सहिंनाद, समंतभद्र एवं जटाचार्य आदि आचायोँ के नाम विशोष उल्लेखनीय है। इसमें स्पष्ट है कि इन आचायोँ ने भी वैद्यक ग्रंथों की रचना की है। परन्तु खेद है कि वे ग्रंथ अभी उपलब्ध नहीं होते हैं। जिन ग्रंथों के आधार से उग्रादित्याचार्य ने प्रकृत सुंदर ग्रंथ का निर्माण किया है, उसके मूलाधार न मालूम कितने महत्वपूर्ण होंगे ? क्या उन महर्षियों की कृतियाँ सबकी सब नष्ट हो गई ? या उन्होंने ग्रंथ रूप में रचना ही नहीं की थी? उन महर्षियों ने वैद्यक ग्रंथों की रचना की है यह बात प्रकृत ग्रंथ के निम्नलिखित श्लोक से स्पष्ट होता है। शालाक्यं पूजयपादप्रकटितमधिकं शल्यतंत्र च पात्र- स्वामिप्रोक्तं विषोग्रग्रहशमनविधि: सिद्धसेनै: प्रसिद्धे:। काये या सा चिकित्सा दशरथगुरुभिर्मेघनादै: शिशूंना वैद्य वृष्यं च दिव्यामृतमपि कथितं सहिंनांदैर्मुनींद्रै:॥ अ. 20, श्लोक 85 अर्थात् पूजयपाद आचार्य ने शालाक्य-शिलाभेदन नामक ग्रंथ बनाया है। पात्रस्वामी ने शल्यतंत्र नामक ग्रंथ की रचना की है सिद्धसेन आचार्य ने विष व उग्रग्रहों का शमनविधि का निरूपण किया है। दशरथ गुरु व मेघनाद आचार्य ने बाल रोगों की चिकित्सा सम्बन्धी ग्रंथ का प्ररूपण किया है। सहिंनाद आचार्य ने शरीरबल वर्धक प्रयोगों का निरूपण किया है। और भी लीजिए - अष्टांगमप्यखिलमत्र समंतभद्रै: प्रोक्तं सविस्तरवचो विभवैर्विशोषात्। संक्षेपतो निगदितं तदिहात्मशक्त्या कल्याणकारकमशोषपदार्थ्युक्तम्॥ अर्थात् श्रीसमंतभद्राचार्य ने अष्टांग नामक ग्रंथ में विस्तृत व गंभीर विवेचन किया है। उसके अनुकरण कर मैंने यहाँ पर संक्षेप से यथाशक्ति संपूर्ण विषयों से परिपूर्ण इस कल्याणकारक को लिखा है। अब पाठक विचार करें कि वे सब ग्रंथ कहाँ चले गये? नष्ट हो गये। इसके सिवाय हमारे पास और क्या उत्तर है? हाँ। जैनसमाज। सचमुच में तेरा दुर्भाग्य है। न मालूम उनमें कितने अमूल्य-रत्न भरे होंगे ? श्री पूजयपाद महर्षि पूजयपाद ने वैद्यक ग्रंथ का निर्माण किया है, यह विषय अब निर्विवाद हुआ है। प्रकृत ग्रंथ में भी आचार्य ने पूजयपाद के ग्रंथ का उल्लेख किया है। इसके अलावा शिलालेखों में भी उल्लेख मिलता है। न्यासं जैनेंद्रसंरां सकलबुधनुतं पाणिनीयस्य च भूयो। न्यासं शब्दावतारं मनुजाततिहितं वैद्यशास्त्रं च कृत्वा॥ यस्तत्वार्थस्य टीकां व्यस्चयदिह तां भात्यसै पूजयपाद:। स्वामी भूपालवंद्य: स्वपरहितक्वा: पूर्णदग्बोधवृत्त:॥