Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
28
दोनों बातों में प्रवीणता को पाना, यह विशिष्ट महत्वसूचक है। वही उत्तम वैद्य है। जिस प्रकार किसी मनुष्य का
एक पैर बांध देने से वह नहीं चल सकता है, उसी प्रकार दोनों में से एक विषय में प्रवीण वैद्य रोगों की चिकित्सा
ठीक तैर से नहीं कर सकता है। उसके लिए दोनों विषयों में निष्णात होने की जरुरत है।
लोक में कितने अरानी वैद्य भी चिकित्सा करते हैं। कभी-कभी अंधे के हाथ में बटेर के समान उसमें
उन्हें सफलता भी मिलती है। परन्तु वह प्रशंसनीय नहीं हैं। क्योंकि वे स्वयं यह नहीं समझाते कि औषधि का
उपयोग किस प्रकार करना चाहिए और किस रोग पर किस प्रयोग का उपयोग करना चाहिए। प्रकृत रोग का
कारण क्या है। उनकी उपशांति किस प्रयोग से हुई यह जानने में भी वे असमर्थ रहते है। कभी ऐसे अरानी वैद्यों
की कृपा से रोगियों को अकाल में ही इहलोक से प्रस्थान करना पडता है। इसलिए शास्त्रकारों ने कहा कि
अरानी वैद्य यदि लोभ व स्वार्थवश किसी की चिकित्सा करता है तो वह रोगियों को मारता है। ऐसे मूर्ख वैद्यों
पर राजाओं को नियंत्रण करना चाहिए। इस सम्बन्ध में ग्रंथकार का कहना है कि-
अरानतो वाप्यातिलोभमोहदशास्त्रविद्य: कुरुते चिकित्सां।
सवाँनसै मारयतीह जन्तून् क्षितीश्वरैरत्र निवारणीय:॥ 7 श्लोक 49
अरानी के द्वारा प्रयुक्त अमृत तुल्य-औषधि भी विष व शस्त्र के समान होते है। इस प्रकार आगे के
श्लोकों से आचार्य ने प्रकट किया है। इसलिए वैद्य को उचित है कि वह गुरूपदेश से शास्त्र का अध्ययन करें,
तदनंतर बडे-बडे वैद्यों के निकट रहकर प्रयोगों को देखकर अनुभव करें। तब ही कही जाकर वह स्वयं
चिकित्सा करने को समर्थ हो सकता है।
रोगियों का कर्तव्य
रोगियों के कर्तव्य को बतलाते हुए आचार्य ने सातवे अध्याय में लिखा है कि रोगी जिस प्रकार अपने
माता, पिता, पुत्र, मित्र, कलत्र पर विश्वास करता है, उसी प्रकार वैद्य के प्रति भी विश्वास करें। वैद्य से किसी
विषय को छिपावे नहीं। मायाचार व वंचना नहीं करें। ऐसा होने पर ही उसका रोग मोक्षण हो सकता है।
इस प्रकार और भी बहुत से जानने लायक विषयों को आचार्य ने खूबी के साथ वर्णन किया है जिसका
स्वाद समग्र ग्रंथ को प्रकरण बद्ध रूप से बांचने से ही आ सकता है।
एक प्रति में हमें औषधि लेते समय प्रयोग करने वाले मंत्र का भी उल्लेख मिला है। उसे पाठकों के
उपयोग के लिए यहाँ उद्दृत कर देते हैं।
रोगोक्रांतेःपि में देहे औषधं सारमामृतम्।
वैद्यस्सर्वोषधिप्राप्तो महर्षिरिव विश्रुत:॥
रोगान्विते भूरितरां शरीरे सिद्धैषधं में परमामृतं स्तात्।
आद्यैव वैद्यो ममरोगहारी सर्वौषधिप्राप्त इवर्षिरस्तु॥
रोगान्विते भूरितरां शरीरे दिव्यैषधं में परमामृतं स्तात्।
सर्वौषधर्धिमुनये च निरामयाय श्रीमज्जिानाय जितजन्मरुजे नमोस्तु॥