Skip to content

Chapter 11 · Treatment of the major diseases, part one

PDF page 231 (book page 159)

महामयाधिकार:

230
232
Open chapter 11 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / महामयाधिकार: 159 महामय वर्णन क्रम महामयानामरिुेालां क्रियां ब्रुवे। यथाक्रमाल्लक्षणतच्चिाकित्सितै:॥ असाध्यसाध्यदिकरोगसंभवप्रधानसत्कारणवारणादिभि:॥ 5॥ भावार्थ : उन महारोगों की सम्पूर्ण चिकित्सा, क्रम से लक्षण, साध्यासाध्य विचार रोगोत्पत्ति के प्रधान कारण, रोगोत्पत्ति को रोकने के उपाय, आदियों के साथ निरूपण करेंगे। अथ प्रमेहाधिकार: प्रमेह निदान गुरुद्रवस्निग्धहिमातिभोजनं। दिवातिनिद्रालुतया श्रमालसं॥ नरं प्रमेहो हि भविष्यतीरितं। विनिर्दिशोदाशु विशोषलक्षणै:॥ 6॥ भावार्थ : गुरु, द्रव्य, स्निग्ध व ठंडा भोजन अधिक करने से, दिन में अधिक निद्रा लेने से, श्रम न करने से आलस्य करने से प्रमेह रोग उत्पन्न होता है। लक्षणों के प्रकट होने पर उन्हें देखकर प्रमेह रोग है,े ऐसा निश्चय करना चाहिए। प्रमेह का पूर्वरूप स्वपाणिपादांगविदाहता तृषा। शरीरसुस्निग्धतयातिचिक्कणम्॥ मुखातिमाधुर्यमिहातिभोजनम्। प्रमेहरूपाणि भवंति पूर्वत:॥ 7॥ भावार्थ : अपने हाथ पैर व अंग में दाह उत्पन्न होना, अधिक प्यास लगना, शरीर स्निग्ध व अतिचिकना होना, मुख अत्यन्त मीठा होना, अधिक भोजन करना, यह सब प्रमेह रोग के पूर्व रूप है। प्रमेह की संप्राप्ति अथ प्रवृत्ता: कफपित्तमारुतास्समेदसो बस्तिगता: प्रपाकिन:॥ प्रमेहरोगान् जनयंन्त्यथाबिल-प्रभूतमूत्रां बहुशस्स्रुवंति ते॥ 8॥ भावार्थ : प्रकुपित कफ, पित्त व वात भेद के साथ-साथ बस्ति में जाकर जब परिपाक होते हैं तब प्रमेह रोग को उत्पन्न करते हैं। इससे गंदला मूत्र अधिक प्रमाण से निकलने लगता है, यही प्रमेह का मुख्य लक्षण है। प्रमेह विविध है इह प्रमेहा विविधा स्त्रिदोषजास्स्वदोषभेदात् गुणमुख्यभावत:॥ त एव सर्वे निजदुर्जया मता:। नटा इवानेकरसस्वभाविन:॥ 9॥ भावार्थ : यह प्रमेह, वात, पित्त कफ, इन दोषों से उत्पन्न होने पर भी दोष भेद व दोषों के गैण मुख्य भेद के कारण अनेक प्रकार का होता है। जैसे-नाटक में एक ही वेषधारी, अनेक रस व स्वभाव में मग्न रहता है। वैसे ही यह प्रमेह अनेक प्रकार का होता है। सम्पूर्ण प्रमेह, स्वभाव से ही दुर्जय होते हैं।