Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / कफरोगाधिकार:
157
भावार्थ : साध्य रोगों को औषधादिक प्रयोग से साधन करना चाहिए। याप्य रोगों को कुशल
क्रियायों के द्वारा याप्य करना चाहिए। दुर्विर्ोय व दुशिचकित्स्य ऐसे असाध्य रोगों की असाध्य समझाकर
व कहकर छोडना चाहिए।
अंतिम कथन
इति जिनवक्त्रानिर्गतसुशास्त्रमहांबुनिधे:। सकलपदार्थविस्तृततरंगकुलाकुलत:॥
उभयभवार्थसाधनतटद्वयभासुरतो। निसृतमिदं हि शीकरनिभं जगदेकाहितम्॥ 28॥
भावार्थ : जिसमें सम्पूर्ण द्रव्य, तत्व व पदार्थ रूपी तरंग उठ रहे हैं, इहलोक-परलोक के लिए
प्रयोजनीभूत साधनरूपी जिसके दो सुंदर तट हैं, ऐसे श्रीजिनेन्द्र के मुख से उत्पन्न शास्त्र समुद्र से निकली
हुई बूँद के समान यह शास्त्र है। साथ में जगत् का एक मात्र हितसाधक है (इसलिए ही इसका नाम
कल्याणकारक है)।
इत्युग्रादित्याचार्यकृत कल्याणकारके चिकित्साधिकारे
श्लेष्मव्याधिचिकित्सितं नामदितो दशम: परिच्छेद:।
इत्यग्रादित्याचार्यकृत कल्याणकारक ग्रन्थ के चिकित्साधिकार में विद्यावाचस्पतीत्युपाधिधिभूषित:
वर्धमान पार्श्वनाथशास्त्री द्वारा लिखित भावार्थदीपिका टीका में कफरोगधिकार नामक दशम
परिच्छेद समाप्त हुआ।