Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / कफरोगाधिकार:
154
तरह जानकर एवं रोगियों के दोषाक्रम को भी अच्छी तरह जानकर उनके हित के लिए उन पदाथोँ को
भोजनादि में प्रयोग करना चाहिए।
वातनाशक गण
एरणडी द्वे बृहत्यै वरणकनृपवृक्षग्निमंथाग्निशिग्रु-।
ख्यातार्कालर्कतर्कार्यमरतरुमयूराख्यंटुटूक वृक्ष:॥
मूर्वाकोरंटपीलुस्नुहियुततिलकास्तिल्बका: केबुकाख्या:।
वर्षाभूपाटलीका: पवनकृतरुजा: शांतिमापादयंति॥ 18॥
भावार्थ : लाल व सफेद एरणड (छोटी बडी) दोनों कटेली, वरना, आमलतास, अगेथु,
चित्रक का जड, सेंजन, अकैवा, सफेद अकैवा की छाल, पाडल, तर्कारी देवदारु , लटजीरा, टेंटु,
मूर्वा, पीयावास, पालु, सेहुणड, मरुआ, लोध, पतंग, पुनर्नवा, वे सब वात विकारों का उपशम करने
वाले हैं।
वातघने औषधियों के समुच्चायन
यत्ी़णं स्तिग्धमुष्णं लवणमतिगुरुद्रव्यमत्यम्लयुक्तं।
यत्सम्यक्पिच्छिलं यन्मधुरकटुकतिक्तादिभेदस्वभावम्॥
तत्तद्वातघनमुक्तं रसगुणमधिगम्यातुरारोग्यहेतो:।
पानामयंगोपनाहाह्तियुतपरिष्ोकावगाहेषु योजयं ॥ 19॥
भावार्थ : जो-जो पदार्थ ती़ण हैं, स्निग्ध है, उष्ण है, खारा है, अत्यन्त गुरु है, खट्टा है, पिच्छल
(लिवलिवाहट) है, मधुर है, चरपरा है, कडुआ आदि स्वभावों से युक्त हैं, वह वातविकार को नाश
करने वाला है। पदाथोँ के रस व गुण को समझाकर रोगियों के हित के लिए उन पदाथोँ को पान, अमयंग,
पुल्टिष, आहार, सेंक, अवगाहन, आदि क्रियाओं में प्रयोग करना चाहिए।
पित्तनाशक गण
बबिींनबिेंद्र- पुष्ष्ी- मधुक- ससहविश्वादिदेवीविदारी।
काकोलीबृशिचकाल्यंजनकमधुक- पुष्पैरुशीराम्रसारै:॥
जबूरंभाम्बुदांब्वंम्बुजवर - निचुलैश्चंदनैलासमंगै-।
न्र्यग्रोधाश्वत्थवृक्षै: कुमुदकुवलयै: पित्तमायाति शांतिम्॥ 2०॥
भावार्थ : कुंदरु, नीम, लवंग, मुलैठी, सहदेवी (वृक्ष) गंगेरन, विदारी कंद, काकोली,
वृश्चिकाली रसोंत, महुवे का फूल, खस, आम्र, केला, नागर मोथा, सुगंध वाला, कमल जलबेत, चंदन,
इलाइची, मंजिष्ठा, वट, अश्वत्व, नील कमल, स्वेत कमल इन पदाथोँ के प्रयोग से पित्त का शमन होता है।