Skip to content

Chapter 8 · Treatment of vata diseases

PDF page 177 (book page 105)

176
178
Open chapter 8 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

अथाष्टम: परिच्छेद अथ वातरोगाधिकार मंगलाचरण व प्रतिज्ञा अतींद्रियपदार्थसार्थनिपुणावबोधात्मकं। निराकृतसमस्तदोषकृतदुर्मदाहंकृतिम्॥ जिनेन्द्रममरेंद्रमैलिमणिरशिममालार्चितं। प्रणम्य कथ्याम्यहं विदितवातरोगक्रियाम्॥1॥ भावार्थ : समस्त दोषों को एवं अहंकार को जिन्होंने नाश किया है, अतएव संपूर्ण पदाथोँ को साक्षत्कार करने वाले अतीन्द्रिय रान को प्राप्त किया है, जिनके चरण में आकर देवेन्द्र भी मस्तक झुकाते हैं, ऐसे जिनेन्द्र भगवान् को नमस्कार कर वातरोग की चिकित्सा के विषय में कहेंगे। इस प्रकार आचार्य प्रतिज्ञा करते है। वातदोष स वात इति कथ्यते प्रकटवेदनालक्षण:। प्रवात हिमवृष्टिशीततररूक्षसेवाधिक:॥ प्रदेशसकलांगको बहुविधामयैकालयो। मुहुर्मुहुरुदेति रात्रिाकृतदेहदु:खास्पद:॥2॥ भावार्थ : जिसका पारुष्य, शीतत्व, खरत्व, सुप्ताव, तोद शूल आदि वेदना, और रूक्ष, शीत खर, चल, लघु आदि लक्षण (संसार में) प्रसिद्ध हैं, जो अत्यधिक बर्फ, वृष्टि (बरसात) तथा शीत व रूक्ष गुण युक्त आहार को अधिक सेवन करने से प्रकुपित होता है, एकाX व सवाँगगत नाना प्रकार के रोगों की उत्पत्ति के लिए जो मुख्य स्थान है अर्थात् मूलकारण है, जो बार-बार कुपित होता है और रात्रि में विशोष रीति से शरीर को दु:ख पहुँचाता है, वह वात (दोष) कहलाता है। प्राणवात मुखे वसति योःनिल: प्रथित नामत: प्राणक:। प्रवेशयति सोःन्नपानमखिलामिषं सर्वदा। करोति कुपितस्स्वयं श्वसनकासाहिक्काधिका। ननेकविधतीव्रवेगकृतवेदनाव्याकुलान्॥ 3॥ भावार्थ : मुख में जो वायु वास करता है, उसे प्राणवायु कहते हैं। वह (स्वस्थावस्था में) अन्न पान आदि समस्त भोजय वर्ग को पेट में पहुँचाता है। यदि वह वायु कुपित हो जाये, तो अपने नाना प्रकार के तीव्र वेगों द्वारा उत्पादित वेदना से व्याकुलित करने वाले दमा, खाँसी, हिचकी इत्यादि रोग उत्पन्न होते हैं।