Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / व्याधिसमुद्रेश:
99
भावार्थ : परिचारक अत्यन्त बलशाली, क्षमाशील, धीर, परोपकार करने में दत्तचित्त, सहिष्णु
स्नेही एवं चातुर्य से युक्त होना चाहिए अर्थात् रोगी के पास रहने वाले परिचारकों में उपर्युक्त गुण होने
चाहिए।
पादचतुष्टय की आवश्यकता
एते भवंत्यप्रतिमस्तुपादा-शिचकित्सितस्यांगतया प्रतीता:॥
तैस्तद्विकारानचिरेण हंति। चतुष्टयेनैव बलेन शत्रून्॥ 42॥
भावार्थ : इन पूर्व कथित गुणों से युक्त, वैद्य, आतुर, औषध और परिचारक, चिकित्सा के
विषय में, असाधारण पाद चतुष्टच्य कहलाते हैं। ये चारों चिकित्सा के अंग हैं। इनके द्वारा ही, रोगों के
समूह शीघ्र नाश हो सकते है। जिस प्रकार राजा चतुरंग सेना के बल से शत्रुओं को नाश करता है।
वैद्य की प्रधानता
पादैस्त्रिभिर्भासुरसeुणाढच्यो। वैद्यो महानातुरपाशु सैख्यं॥
सम्प्रापयत्यागमदृष्टतत्वो। रत्नत्रायेणैव गुरुस्स्वशिष्यम्॥ 43॥
भावार्थ : आगम के तत्वों के अमयस्त, सद्गुणी वैद्य उपर्युक्त औषधि और परिचारक व आतुर
रूपी प्रधान अंगों की सहायता से भयंकर रोगी को भी शीघ्र आराम पहुँचाता है। जिस प्रकार गुरु
सम्यग्दर्शन -रान-चारित्र के बल से अपने शिष्यों का उपकार करते हैं।
वैद्य पर रोगी का विश्वास
अथातुरो मातृपितृस्वबंध्ून्। पुत्रान्समित्राोरुकलत्रावर्गान्॥
विशंकते सर्वहितैकबुद्धै। विश्वास एवात्रा भिषग्वरेःस्मिन्॥44॥
भावार्थ : रोगी अपने माता-पिता, पुत्र-मित्र, बंधु-स्त्री आदि सबको (औषधि के विषय में)
संदेह की दृष्टि से देखता है। परन्तु सर्वतो प्रकार से हित को चाहने वाले वैद्यराज के प्रति वह विश्वास
रखता है।
रोगी के प्रति वैद्य का कर्तव्य
तस्मात्पितेवात्मसुतं सुवैद्यो। विश्वासयोगात्करुणात्मकत्वात्।
सर्वप्रकारैस्सतताप्रमत्तो। रक्षोन्नरं क्षीणमथो वृषार्थम्॥ 45॥
भावार्थ : वैद्य को इसलिए उचित है कि जिस प्रकार एक पिता अपने पुत्र की प्रेम भाव से रक्षा
करता है, उसी प्रकार रोगी को पुत्र के समान समझाकर चिकित्सा करें। क्योंकि वह वैद्य के ऊपर
विश्वास रख चुका है, अतएव करुणा का पात्र हैं। इसलिए सर्वप्रकार से हमेशा अप्रमादी होकर धर्म
के लिए सुवैद्य रोगी की रक्षा करें।