Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / व्याधिसमुद्रेश:
98
का अमयास बढ जायेगा।
वैद्यों को नित्य सम्पत्ति की प्राप्ति
न चास्ति देशो मनुजैरिं्वहीनो। न मानुषस्त्यक्रनिजामिषा वा॥
न भुक्तवंतो विगतामयास्तेप्यतो हि संपद्धिषजां हि नित्यम्॥ 37॥
भावार्थ : ऐसा कोई देश नहीं जहाँ मनुष्य न हो। ऐसे कोई मनुष्य नहीं, जो भोजन नहीं करते
हो। ऐसे कोई भोजन करने वाले नहीं जो निरोगी हों। इसलिए विद्वान् वैद्य को सदा सम्पत्ति मिलती है।
वैद्य के गुण
चिकित्सकस्सत्यपरस्सुधी:। क्षमान्वितो हस्तलघुत्वयुक्त:॥
स्वयं कृती दृष्टमहाप्रयोग:। समस्तशास्त्रार्थविदप्रमादी॥ 38॥
भावार्थ : चिकित्सक, वैद्य, सत्यनिष्ठ हो, धीर हो, क्षमा और हस्तलाघव से युक्त हो, कृती
(कृतकृत्य व निरोगी) हो, जिसने बडी-बडी चिकित्सा प्रयोगों को देखा हो, सम्पूर्ण आयुर्वेदीय शास्त्र
के अथोँ को गुरु मुख से जान लिया हो तथा प्रमाद रहित हो। इन गुणों से सुशोभित वैद्य ही योग्य वैद्य
कहलाता है।
रोगी के गुण
अघातुरोप्यर्थपतिशिचरायु-। स्सुबुद्धिमानिष्टकलत्रापुत्रा॥
सुभृत्युबंधुस्सुसमाहितात्मा। सुसत्ववानात्मसुखाभिलाष्ी॥39॥
भावार्थ : रोगी भी श्रीमंत हो, दीर्घायुष्ी हो, बुद्धिमान् हो, अनुकूल स्त्री, पुत्र, मित्र, बंधु, भृत्यों
से युक्त हो, शक्तिशाली हो, जितेन्द्रिय हो एवं आत्मसुख की इच्छा रखने वाला हो।
औषधि के गुण
सुदेशकालोधधृतमल्पमात्रां। सुखं सुरूपं सुरसं सुगंधि॥
निपीतमात्रामयनाशहेतुम्। विशोषतो भेषजमादिशंति॥ 40॥
भावार्थ : सुदेश में उत्पन्न, योग्य काल में उद्दृत (उखाडी), परिमाण में अल्प, सुखकारक,
श्रोष्ठ रूप, रस, गंध से युक्त और जिसके सेवन करने मात्र से ही रोगनाशक होता हो ऐसी औषधि
प्रशस्त होती है।
परिचारक के गुण
बलाधिका: क्षंतिपरा: सुधीरा:। परार्थबुद्धयैकरसप्रधाना:॥
सहिष्णव: स्निग्धतरा: प्रवीणा:। भवेयुरेते परिचारकाख्या:॥ 41॥