Skip to content

Chapter 7 · An outline of diseases

PDF page 166 (book page 94)

व्याधिसमुद्रेश:

165
167
Open chapter 7 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / व्याधिसमुद्रेश: 94 उपाय पाक कहलाता है। कालांतर में (अपने अवधिके अन्दर) स्वयमेव (बिना औषधि के ही) पक जाने को कालपाक कहते हैं। जो पशु पक्षी और अनाथों में देखा जाता है। गृहनिर्माण कथन प्रतिज्ञा तस्माच्चिाकित्साविषयोपपन्न। नरस्य सद्वृत्तमुदाहरिष्ये॥ तत्रादितो वेशमविधानमेव। निगद्यते वास्तुविचारयुक्तम्॥ 18॥ भावार्थ : इसलिए चिकित्सा करने योग्य मनुष्य में क्या आचरण होना चाहिए, यह बात कहेंगे। उसमें भी सबसे पहले रोगी को रहने योग्य मकान के विषय में वास्तुविद्या के साथ निरूपण किया जायगा। क्योंकि सबसे अधिक उसकी मुख्यता है। गृहनिर्मापण विधान प्रशस्तदिग्देशकृतं प्रधान-। माशागतायां प्रविभक्रभागं॥ प्राचीनमेतं प्रभुमंत्रातंत्रा - यंत्रौस्सदा रक्षितमक्षरर्ै:॥ 19॥ भावार्थ : मकान योग्य (प्रशस्त) दिशा देश में बना हुआ होना चाहिए प्रधान दिशा में भी जो श्रोष्ठ भाग है उसमें होना चाहिए। प्राचीन मंत्र-यंत्र के विषय को जानने वाले विद्वानों द्वारा मंत्र-यंत्र- तंत्र प्रयोग कराकर रक्षित हो ऐसा होना चाहिए। सदैव संमार्जन दीप धूप-। पुष्पोपहारै: परिशोभमानन्॥ मनोहरं रक्षाकरक्षाणीयम् परीक्षितस्त्रीपुरुषप्रवेशनन्॥20॥ भावार्थ : वह मकान, सदा झाडू लगाना, दीप जलाना, धूप से सुगंधित करना, फूल मालाओं को टांगना इनसे सुशोभित, मनोहर और रक्षाकों द्वारा रक्षित होना चाहिए एवं वह योग्य स्त्री पुरुषों के प्रवेश से परीक्षित होना चाहिए। निवातनिशिच्छद्रमपेतदोष-मासन्नसोपस्करभेषजाढच्यम्॥ आपूर्णवर्णोजवलकर्करीभिरलंकृतं मंगलवास्तु शस्तम्॥ 21॥ भावार्थ : वह मकान अधिक हवादार छिद्र व दोषयुक्त न हों। अनेक उपकरण और श्रोष्ठ औषधियाँ जिसके पास में हो, सुन्दर-सुन्दर चित्र व गुलछरोँ से शोभित हो ऐसा मंगल मकान प्रशस्त है। शरयाविधान तस्मिन्महावेशमनि नानुवंशं। विशीर्णविस्तीर्णमनोभिरामं॥ सुखट्वमाढ:च्यंशयनं विधेयम्। निरंतरातानवितानयुक्तम्॥ 22॥ भावार्थ : उपर्युक्त प्रकार के महान् मकान में, रोगी को सोने के लिए एक अच्छे खाट (पलंग) पर, ऐसा बिस्तर बिछाना चाहिए, जो नया, विशाल और मनोहर हो, जिसके चारों अोर पर्दा, ऊपर