Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / व्याधिसमुद्रेश:
93
रोगोत्पत्ति के मुख्य कारण
न भूतकोपान्नच दोषकोपान्नचैव सांवत्सरिकोपरिष्टात्।
ग्रहप्रकोपात्प्रभवंति रोगा: कमोँदयोदीरणभावतस्ते॥13॥
भावार्थ : पृथवी आदि भूतों के कोप से रोग उत्पन्न नहीं होते हैं और न कोई दोषों के प्रकोप
से ही रोग होते हैं। वर्षफल के खराब होने से और मंगल आदि ग्रहों के प्रकोप से भी रोगों की उत्पत्ति
नहीं होती है लेकिन कर्म के उदय और उदीरणा से ही रोग उत्पन्न होते हैं।
कर्मोपशांति करने वाली क्रिया ही चिकित्सा है
तस्मात्स्वकमोँपशमक्रियाया। व्याधिप्रशांति प्रवदंति तद्रा:॥
स्वकर्मपाको द्विविधो यथाव-दुपायकालक्रमभेदभिन्न:॥14॥
भावार्थ : इसलिए कर्म के उपशमनक्रिया (देवपूजा-ध्यान आदि) को बुद्धिमान् लोक वास्तव
में रोग शांति करने वाली क्रिया अर्थात् चिकित्सा कहते हैं। अपने कर्म का पकना दोनों प्रकार से होता
है। एक तो यथाकाल पकना दूसरा उपाय से पकना।
सविपाकाविपाक निर्जरा
उपायपाको वरघोरवीर-। तप: प्रकारैस्सुविशुद्धमार्गै:॥
सद्य: फलं यच्छति कालपाक:। कालांतराद्य: स्वयमेव दद्यात् ॥15॥
भावार्थ : उत्कृष्ट घोर वीर तपस्यादि विशुद्ध उपायों से कर्म को जबरदस्ती से (वह कर्म का
उदय काल न होते हुए भी) उदय को लाना यह उपाय पाक कहलाता है। इससे उसी समय फल मिलता
है। कालांतर में यथासमय (अपने आयुष्यावसान) पककर स्वयं उदय में आकर फल देता है, वह
कालपाक है।
यथा तरूणां फलपाकयोगो। मतिप्रगल्भै: पुरूष्ौर्विधेय:॥
तथा चिकित्सा प्रविभागकाले। दोषप्रपाको द्विविध: प्रसिद्ध:॥16॥
भावार्थ : जिस प्रकार वृक्ष के फल स्वयं भी पकते हैं एवं उन्हें बुद्धिमान् मनुष्य उपायों द्वारा
भी पकाते हैं। इसी प्रकार प्रकुपित दोष भी उपाय (चिकित्सा) और कालक्रम से दो प्रकार से पक्व
होते हैं।
उपाय और कालपाक का लक्षण
आमघनसद्धेषजसंप्रयोगा - दुपायपाकं प्रवदंति तद्रा:॥
कालांतरात्कालविपाकमाहु - र्मृगद्विजानाथजनेषु दृष्टम्॥17॥
भावार्थ : रोग की कच्चावट को दूर करने वाली औषधियों का प्रयोग करके दोषों को पकाना