Skip to content

Chapter 4 · Grains and other foods, their merits and faults

PDF page 117 (book page 45)

धान्यादिगुणागुणविचार

116
118
Open chapter 4 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / धान्यादिगुणागुणविचार 45 का एक पक्ष होता है। उस पक्ष का शुक्लपक्ष और कृष्णपक्ष इस प्रकार दो भेद हैं। इन दोनों पक्षें का एक मास होता है। वह मास चैत्र वैशाख आदि बारह होते हैं, उन चैत्र वैशाख आदि बारह मासों मेें छह ऋतु होते हैं, तीन ऋतुओं का एक अयन होता है। वह दक्षिणायन, उत्तरायन के रूप से दो प्रकार का है। इन दोनों अयनों के मिलने से एक वर्ष बनता है। ऋतुविभाग आद्य:स्यान्मधुरुर्जित: शुचिरिहाप्यंभोधराडंबर:। शशवत्तापकरी शरद्धिमचयो हैमंतक: शैशिर:॥ याथासंख्यविधानत: प्रतिपदं चैत्रादिमासद्वयं। नित्यं स्याट्टतुरित्ययं ह्यभिहित: सर्वक्रियासाधन:॥ 6॥ भावार्थ : सबसे पहला ऋतु बसंत है, जिसमें मधु की वृद्धि होती है अर्थात् फूल व फल फूलते व फलते हैं, इसे मधुऋतु भी कहते हैं। इसका समय चैत्र व वैशाख मास है। दूसरा ग्रीष्मऋतु है जो ज्येष्ठ व आषाढ मास में होता है। श्रावण भाद्रपद वर्षाऋतु का समय है, जिस समय आकाश में मेघ का आडम्बर रहता है। आश्विन व कार्तिक में सदा संतापकर शरत्ऋतु होता है। मार्गशीर्ष व पैष मास में हेमंतऋतु होता है, जिसमें अत्यधिक ठणडी पडती है। माघ व फाल्गुन में शिशिरऋतु होता है, जिसमें हिम गिरता है। इस प्रकार दो-दो मास में एक-एक ऋतु होता है एवं प्रति दिन सर्व कायोँ के साधन स्वरूप छहों ही ऋतु होते हैं। प्रतिदिन में ऋतुविभाग पूर्वाणहे तु वसंतनामसमयो मध्यंदिनं ग्रीष्मक:। प्रावृष्यं ह्यपराणहमित्यभिहितं वर्षागम: प्राग्निशा। मध्यं नक्रमुदाह्तं शरदिति प्रत्यूषकालो हिमो। नित्यं वत्सरवत्क्रमात्प्रतिदिनं षणणां ऋतुनां गति:॥ 7॥ भावार्थ : प्रात:काल के समय पर बसंतऋतु का काल रहता है, मध्याह्व में ग्रीष्मऋतु का समय रहता है। अपराह्व अर्थात् सांझा के समय में प्रावृट् जैसा समय रहता है, रात्रि का आद्य भाग बरसात का समय है, मध्यरात्रि शरत्काल का समय है, प्रत्यूषकाल में (प्रात: 4 बजे का समय) हिमवंतऋतु हेमंत रहता है इस प्रकार वर्ष में जिस तरह छह ऋतु होते हैं, उसी तरह प्रतिदिन1 छहों ऋतुओं की गति होती है। 1. प्रत्येक दिन में भी कौन-सा दोष किस समय संचय प्रकोप आदि होते हैं, इसको जानने के लिए, यह प्रत्येक दिन छह ऋतुओं की गति बतायी गई है।