Skip to content

Chapter 4 · Grains and other foods, their merits and faults

PDF page 115 (book page 43)

114
116
Open chapter 4 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

अथ चतुर्थ: परिच्छेद: ॥ कालस्य क्रमबंधनामुपयँतम्॥ (शार्दूलविक्रिडित) मंगलाचरण और प्रतिज्ञा यो वा वेत्यखिलं त्रिकालचरितं त्रैलोक्यगर्भस्थितं। द्रव्यं पर्ययवत्स्वभावसहितं चान्यैरनास्वादितम्। नत्वा तं परमेश्वरं जितरिपुं देवाधिदेवं जिनम्। व़याम्यादरत: क्रमागतमिदं कालक्रमं सूत्रत:॥ 1॥ भावार्थ : जो परमेश्वर जिनेन्द्र भगवान् तीन लोकसम्बन्धी भूतभविष्यद्वर्तमान कालवर्ती द्रव्यपर्याय के समस्त विषयों को युगपत् प्रत्यक्षरूप से जानते हैं, जो कि अन्य हरिहरादि देवोें द्वारा कदापि जानना शक्य नहीं है, जिन्होंने रानावरणादि कर्म रूपी शत्रुओं को जीता है, ऐसे देवाधिदेव भगवान् जिनेन्द्र को नमस्कार कर इस समय क्रम प्राप्त कालभेद का वर्णन आगमनानुसार यहाँ करेंगे, ऐसी प्रतिज्ञा श्री आचार्य करते हैं। कालवर्णन कालोःयं1 परमोःनिवार्यबलवान् भूतानुसंकालनात्। संख्यानादगुरुर्नचातिलघुरप्याद्यंतहीनो महान्। अन्योःनन्यतरोःव्यतिक्तमगति: सू़मोःविभागी पुन:। सोःयं स्यात्समयोःप्यमूर्तगुणवानावर्तनालक्षण:॥ 2॥ भावार्थ : संसार में काल बडा बलवान है एवं अनिवार्य है। संसार में कोई भी प्राणियों को यह छोडता नहीं है। यह अनंत समय वाला है। अगुरुलघु गुण से युक्त होने के कारण उसमें न्यून वा अधिक नहीं होता है। और अनाद्यनंत है। महान् है। द्रव्यलक्षण की दृष्टि से अन्य द्रव्यों से वह भिन्न है द्रव्यत्व सामान्य की अपेक्ष से भिन्न नहीं है अथवा लोकाकाश में सर्वत्रा उसका अस्तित्व होने से अन्य द्रव्यो से भिन्न नहीं है। सिलसिलेवार2 क्रम से चक्र के समान जिसकी गति है, जो सू़म है अविभागी है और अमूर्त गुणवाला है एवं वर्तना (आवर्तना) लक्षण से युक्त है अर्थात् सर्व द्रव्यों में प्रतिसमय होने वाला 1. इस श्लोक में परमार्थ काल का वर्णन है। 2. जिसकी गति अविच्छिन है।