Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / सूत्राव्यावर्णनम्
42
सम्यक्सूत्रार्थमार्गादधिकृतमखिलं कालभेदं विदित्वा।
वैद्येनोद्युक्तकर्मप्रवणपटुगुणेनादारादातुराणाम्॥ 68॥
भावार्थ : रोगियों की चिकित्सा में उद्युक्त, गुणवान वैद्य को उचित है कि आयुर्वेदशास्त्र के
कथनानुसार कालभेद, देशभेद आदि सम्पूर्ण विषयों को अच्छी तरह से जान कर, द्वंद्वज, सािन्नपातिक
आदि व्याधियों में दोषों के बलाबल को अच्छी तरह से निश्चय कर, जिस दोष का, प्रकोप हुआ हो,
उससे विरुद्ध अर्थात् उसको शमन व शोधन करने वाले गुणाढच्य औषधियों के प्रयोग वह आदर पूर्वक
करें।
अंतिम कथन
इति जिनवक्त्रानिर्गतसुशास्त्रमहांबुनिधे:। सकलपदार्थविस्तृततरंगकुलाकुलत:।
उभयभवार्थसाधनतटद्वयभासुरतो। निसृतमिदं हि शीकरनिभं जगदेकहितम्॥ 69॥
भावार्थ : जिसमें सम्पूर्ण द्रव्य, तत्व व पदार्थरूपी तरंग उठ रहे हैं, इहलोक परलोक के लिए
प्रयोजनीभूत साधन रूपी जिसके दो सुंदर तट हैं, ऐसे श्री जिनेन्द्र के मुख से उत्पन्न शास्त्र समुद्र से
निकली हुई बूंद के समान यह शास्त्र है। साथ में जगत् का एक मात्र हित साधक है (इसलिए ही इसका
नाम कल्याणकारक है)।
इत्युग्रादित्याचार्यकृत कल्याणकारके स्वास्थ्यरक्षाणाधिकारे
सूत्राव्यावर्णनं नाम तृतीय: परिच्छेद:।
इत्युग्रादित्याचार्यकृत कल्याणकारक ग्रन्थ के स्वास्थ्यरक्षाणाधिकार मेें
विद्यावाचस्पतीत्युपाधिविभूषित वर्धमान पार्श्वनाथ शास्त्री द्वारा लिखित भावार्थदीपिका टीका में
सूत्रव्यावर्णन नामक तृतीय परिच्छेद समाप्त हुआ।