Skip to content

Chapter 3 · Description of the body and daily regimen

PDF page 113 (book page 41)

सूत्राव्यावर्णनम्

112
114
Open chapter 3 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / सूत्राव्यावर्णनम् 41 पित्तप्रकोप लक्षण उष्मातिशोषातिविमोहदाह - धूमायनारोचकरोषातापा:। देहोष्मतास्वेदबहुप्रलापा: पित्तप्रकोपे प्रभवंति रोगा:॥ 65॥ भावार्थ : अत्यन्त उष्णता का अनुभव होना, कंठशोषण आदि का अनुभव होना मूच्र्छा होना, दाह होना मुख से धुआँ निकलता-सा अनुभव होना, भोजन में अरुचि होना बहुत क्रोध आना, संताप होना, देह गरम रहना, अधिक पसीना आना, अधिक बडबडाना ये सब विकार पित्त प्रकोप से उत्पन्न होते हैं। कफ प्रकोप लक्षण सुप्तत्वकंडूगुरुगात्रातातिश्वेतत्व - शीतत्वमहत्वनिद्रा:। संस्तंभकारोचकताल्परुक्च श्लेष्मप्रकोपोपगतामयास्ते॥ 66॥ भावार्थ : स्पर्शरान चला जाना, शरीर का अधिक खुजाना, शरीर भारी हो जाना, शरीर सफेद हो जाना, शरीर में शीत मालूम होना, मोह होना, अधिक निद्रा आना, स्तब्ध होना, भोजन में अरुचि होना, मंद पीडा होना आदि कफ के प्रकोप से होने वाले विकार हैं अर्थात् उपर्युक्त रोग कफ के विकार से उत्पन्न होते हैं। प्रकु पित दोषों के वर्ण एषां भस्मातिरूक्ष: प्रकटतरकपोतातिकृष्णो मरुत्स्यात्। पित्तं नीलातिपीतं हरिततममतीवासितं रक्तमुक्तम्। श्लेष्मा स्निग्धातिपाणडु: स भवति सकलै: संनिपात: सवर्णै:। दोषाणां कोपकाले प्रभवति सहसा वर्णभेदो नराणाम्1 ॥ 67॥ भावार्थ : इन दोषों के प्रकोप होने पर, मनुष्यों के शरीर में नीचे लिखे वर्ण प्रकट होते हैं। वातप्रकोप होने पर शरीर भस्म जैसा, कपोत, (कबूतर जैसा) व अत्यन्त काला होता है एवं रूक्ष होता है। पित्त के प्रकोप से, अत्यन्त नीला, पीला, हरा, काला, व लालवर्ण हो जाता है। कफ के प्रकोप से चिकना होते हुए सफे द होता है जिस समय तीनों दोषों का प्रकोप एक साथ होता है उस समय, उपरोक्त तीनों दोषों के वर्ण (एक साथ) प्रकट होते हैं। संसर्गाद्रोषकोपादधिकतरमिहालोक्य दोषं विरोधा-। त्कर्तव्यं तस्य यत्नादुरुतरगुणवद्धेषजानां विधानम्। 1. नÏणामा्