Skip to content

Chapter 2 · Conception and the growing embryo

PDF page 94 (book page 22)

गर्भोत्पत्तिलक्षणम्

93
95
Open chapter 2 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / गर्भोत्पत्तिलक्षणम् 22 तो पुरुष का वीर्य स्त्री के रक्त में (रज) जाकर (गर्भाशय में) मिलता है। उसी समय यदि गर्भ ठहरने का योग हो तो वहाँ अनादि, अनंत और चैतन्य स्वरूपी आत्मा अपने पूर्वकर्म वश प्रवेश करता है। जीव शब्द की व्युत्पत्ति स जीवतीहेति पुन: पुनश्च वा स एव जीविष्यति जीवित: पुरा। ततश्च जीवोःयमिति प्रकीर्तितो विशोषत: प्राणगणानुधारणात्॥ 49॥ भावार्थ : वह शरीरादि प्राणों को पाकर जीता है, पुन:-पुन: भविष्य में भी जीयेगा, भूतकाल में जी रहा था इसलिए जीव के नाम से वह आत्मा कहा जाता है। मरण स्वरूप मनोवच: कायबलेन्द्रियैस्सह प्रतीतनिश्वासनिजायुषान्वित:। दशैव ते प्राणगणा: प्रकीर्तितास्ततो वियोग: खलु देहिनो वध:॥ 50॥ भावार्थ : मनोबल, वचनबल, कायबल इस प्रकार तीन बलप्राण, स्पर्शनेन्द्रिय, रसनेन्द्रिय, घ्राणेन्द्रिय, चक्षुरिंन्द्रिय व श्रोतेन्द्रिय, इस प्रकार पाँच इन्द्रिय प्राण एवं शवासोच्Jास व आयु प्राण, इस प्रकार प्राणियों के कुल दश1 प्राण हैं। जिनके वियोग से प्राणियों का मरण होता है। शरीर वृद्धि के लिए षट् पर्याप्ति ततस्तदाहारशरीरविश्रुतस्स्व - केन्द्रियोच्Jासमनोवचोस्यपि। प्रधानपर्याप्तिगणास्तु वर्णितो यथाक्रमाज्जीवशरीरवृद्धये॥ 51॥ भावार्थ : तदनन्तर उन यथासंभव प्राणों को प्राप्त जीव को आहार, शरीर, इन्द्रिय, श्वासोच्Jास, मन व वचन इस प्रकार की छह पर्याप्ति कही गई हैं, जो क्रम से जीव के लिए शरीर वृद्धि के कारण हैं। शरीरोत्पत्ति में पर्याप्ति की आवश्यकता सशुक्ररक्तं खलु जीवसंयुतम् क्रमाच्चा पर्याप्तिविशोषसद्गुणान्। मुहूर्तकालादधिगम्य षड्विधानुपैति पश्चादिह देहभावतम्॥ 52॥ भावार्थ : जीव युक्त रजोवीर्य का वह पिणड क्रम से छह पर्याप्तियों को अंतर्मुहूर्त से प्राप्त कर तदनन्तर वही शरीर के रूप को धारण कर लेता है। गर्भ में शरीराविर्भाव क्रम (चंपक मालिका) अथ दशरात्रत: कललतामुपयाति निजस्वभावतो। दशदशभिर्दिनै: कलुषतां स्थिरतां व्रजतीह कर्मणा। 1. इन प्राणों के रहने पर जीव जिन्दा कहलाता है।