Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / कर्मचिकित्साधिकार:
484
सविष जलैंकों के लक्षण
कृष्णाकर्बुर लक्षण
या तत्रांजनपुंजमेचकनिभा स्थूलोत्तमांगान्विता।
कृष्णाख्या तु जलायुका च सविषा वजर्या जलूकार्तिभि:॥
निम्नोत्तुंगनिजायतोदरयुता वम्र्याख्यमत्स्योपमा।
श्यामा कर्बुरनामिका विषमयी नदिं्या मुनींद्रैस्सदा॥ 36॥
भावार्थ : जो जलूका अंजन (काजल) के पुंज के समान काले वर्ण की हो, जिसका मस्तक
स्थूल हो, उसे “कृष्णा” नामक जलूका कहते हैं। जो निम्नोन्नत लंबे पेट से युक्त हो और वर्मि1 नामक
मछली के सामन हो, श्यामवर्ण से युक्त हो उसे “कर्बुर” नामक जलौंक कहते हैं। ये दोनों जौंक विषयुक्त
हैं। इसलिए ये जौंक लगाकर रक्त निकालने के कार्य में वर्जित हैं व नदिं्य हैं ऐसा मुनीन्द्रों का मत है।
अलगर्दा, इंद्रायुधा, सामुद्रिका लक्षण
रोमव्याप्तमहातिकृष्णवदना नाम्नालगर्दापि सा।
सांध्या शक्रधनु: प्रभेव रचिता रेखाभिरदिं्रायुधा॥
वजर्या तीव्रविषापरेषदसिता पीता च भासा तथा।
पुष्पैश्चित्रविधैर्विचित्रितवपु: कष्टा हि सामुद्रिका॥ 37॥
भावार्थ : जिसके शरीर में रोम भरा हुआ है व जिसका मुख बडा व अत्यन्त काला है, उसे
“अलगर्दा” नामक जलूक कहते हैं। जो संध्या समय के इंद्रधनुष्य की प्रभा के समान अनेक वर्ण की
रेखाओं से युक्त शरीर वाला है वह “इंद्रायुधा” नामक जलूक है। जो कचििंत् काले व पीले वर्ण से संयुक्त
है, जिसके शरीर नाना प्रकार के पुष्पों के समान चित्रों से विचित्रित है, यह “सामुद्रिका” नामक जौंक
है। ये दोनों जौंक तीव्र विष संयुक्त होने से प्राणियों को कष्टदायक होते हैं। इसलिए ये भी जलौंका प्रयोग
में त्याजय हैं।
गोचंदना लक्षण व सविष जूलूकादष्ट लक्षण
गो श्रृंगद्वयवत्तथा वृषणवधद्रार्याप्यधोभागत:।
स्विन्न स्थूलमुखी विष्ोण विषमा गोचंदनानामिका॥
ताभिर्दष्टपदातिशोफसहिता: स्फोटास्सदाहजवर-।
च्छर्दिर्मूच्र्छनमंगसादनमदाल़माणि ल़याणयलं॥ 38॥
भावार्थ : जिसके अधोभाग में गाय के सींग के समान व वृषण के समान दो प्रकार की आकृति
है अर्थात् दो भाग मालूम होते हैं, जो सदा गीली रहती है और स्थूल मुखवाली है एवं भयंकर विष से
1. यह मछ∂ी सर्प के आकारवा∂ी है।