Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / शास्त्रासंग्रहाधिकार:
467
v. ऊर्वी, कूर्चीशिर, विटप और क़ाधर ये मर्म एक-एक अंगुल प्रमाण के हैं। स्तनमूल, मणिबंध, गुल्फ ये मर्म
दो अंगुल प्रमाण वाले हैं। जानु और कर्पूर तीन-तीन अंगुल प्रमाण वाले हैं। हृदय बस्ति, कूर्च, गुदा, नाभि और
शिर के चार मर्म, श्रृंगाटक और कपाल के पाँच मर्म, एवं गले के दश मर्म, } मातृका, दो नीला, दो मन्या ये सब
चार-चार अंगुल प्रमाण के हैं। इनको छोडकर के जो मर्मस्थान बच जाते हैं वे सब अद्धांगुल प्रमाण के हैं।
२. द्वादशांग शास्त्रा में जो दृष्टिवाद नाम का जो बारहवाँ अंग है, उसके पाँच भेदों मे से एक भेद पूर्व (पूर्वगत) है।
उसके भी चौदह भेद हैं। इन भेदों में जो प्राणावाद पूर्वशास्त्रा है, उसमें विस्तार के साथ अष्टांगायुर्वेद का कथन
किया है। यही आयुर्वेद शास्त्रा का मूलशास्त्रा अथवा मूलवेद है। उसी के अनुसार ही सभी आचायोँ ने आयुर्वेद
शास्त्रा का निर्माण किया है।
अंगहीन, बहरा, कांपते हुए शिर व कंधों से युक्त, मूक, पागल, भ्रांत, ऊधर्व नेत्र वाला, स्वरहीन अथवा
मनमन, गeद स्वर वाला होकर जीता है।
मर्म वर्णन का उपसंहार
ममाँगुष्ठसमप्रमाणमखिलैरुग्रामयैर्वा क्षतै-।
रन्ते विद्धमिहापि मध्यमहतं पाश्र्वाभिसंघट्टितम्॥
तत्तत्स्थानविशोषत: प्रकुरुते स्वात्मानुरूपं फलं।
तद्ब्ख्याद्धिषगत्र मोहमपनीयाप्तोपदिष्टागमात्॥ 83॥
भावार्थ : ममोँ के प्रमाण अंगुष्ट (अंगुल) के बराबर है अर्थात् कुछ मर्म एक1 अंगुल प्रमाण
है कुछ दो, कुछ तीन। सम्पूर्ण भयंकर रोग व कोई चोट से, ममोँ का अंत प्रदेश मध्यप्रदेश या पार्श्वप्रदेश
पीडित हो, तो उन-उन विशिष्ट स्थानों के अनुकूल फल (परिणाम) भी होता है। जैसे सद्य:प्राणहर मर्म
के अंत प्रदेश बधिं जाये, तो वह (तत्काल प्राणनाश करने वाला भी) कालांतर में मारता है। कालांतर
में मारक मर्म का अंतप्रदेश बधिंजाय, तो विकलताकारक हो जाता है। सद्वैद्य को उचित है कि आप्त
के द्वारा उपदिष्ट आगमों के आधार से अरान को दूर कर विद्ध ममोँ के स्थानानुकूल जो फल है, उनको
देखकर कह दें।
उग्रदित्याचार्य का गुरु परिचय
श्रीनंद्याचार्यादशोषागमराद्रात्वा दोषान् दोषजानुग्ररोगान्।
तद्धैषजयप्रक्तमं चापि सवँ प्राणावादादेवदुधदृत्य नीतम्॥ 84॥
भावार्थ : सम्पूर्ण आयुर्वेद शास्त्र को जानने वाले, श्रीनंदि आचार्य की कृपा से प्राणावादपूर्व2
शास्त्र से उद्दृत किए गए इस अष्टांग संयुक्त आयुर्वेद शास्त्र को और उसमें कथन किए गए त्रिदोष
स्वरूप, त्रिदोषजन्य भयंकर रोग व उनको नाश करने वाले औषध व प्रतिकार विधि इत्यादि सर्व
विषयों को (सम्पूर्ण आयुर्वेद शास्त्र को जानने वाले श्रीनंदि नाम के आचार्य की कृपा से) जानकर
प्रतिपादन किया है। मुख्याभिप्राय इतना है कि उग्रादित्याचार्य के गुरु श्रीनंद्याचार्य थे।