Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / विषरोगाधिकार:
438
भावार्थ : हसिंक प्राणियों से काटे हुए मनुष्यों की चेष्टा काटे हुए प्राणी के समान यदि होवें,
दर्पण, दीप, धूप व जल में उन्हीं का रूप देखें अर्थात् दुष्ट प्राणियों के रूप दिखने लग जावें एवं जल
त्रास रोग से पीडित होवें तो समझाना चाहिए कि उनके ये अरिष्ट लक्षण हैं। इसलिए उनकी चिकित्सा
न करें। यदि किसी को किसी भी प्राणी ने नहीं भी काटा हो, लेकिन जल त्रास से पीडित हो तो भी
वह अरिष्ट समझाना चाहिए। जल के शब्द स्पर्श दर्शन आदिक से जो डरने लगे उसे जलत्रास रोग जानना
चाहिए।
मूषिकाविषलक्षण
शुक्रोग्रा मूषिकाख्या प्रकटबहुविधा यत्र तेषां तु शुक्रां।
स्पृष्टैदँतैर्नखैर्वाप्युपहतमनुजानां क्षते दुष्टरक्तम्॥
कुर्यादुत्कर्णिकातिश्वयथुपिटकिकामाणडल - ग्रंथिमूच्र्छा।
तृष्णा तीव्रजवरादीन् त्रिविधविषमदोषोद्धवान्वेदनाढच्यान्॥ 135॥
भावार्थ : मूषिकाशुक्र1 में उग्र विष रहता है अर्थात् मूषिक शुक्र विष वाले हैं। ऐसे मूषिकों के
बहुभेद है। जहाँ इनके शुक्र गिरे, शुक्र संयुक्त पदार्थ का स्पर्श होवें, दांत नख के प्रहार से क्षत होवें तो
उस स्थान का रक्तदूषित होकर उसी स्थान में कर्णिका2 (किनारेदार चिह्न) भयंकर सूजन, फुन्सी, मंडल
(चकत्ो) ग्रंथि (गांठ) एवं मूच्र्छा, अधिक प्यास, तीव्रजवर आदि तीनों विषम दोषों से उत्पन्न होने वाली
वेदनाओं को उत्पन्न करता है।
मूषिक विष चिकित्सा
ये दष्टामूषकाख्यैर्नृप - तरुमदनांकोलकोशातकीभि:।
समराग्वाम्या विरेच्या अपि बहुनिजदोषक्रमात्कुष्ठनीली॥
व्याघ्रीश्वेतापुनर्भूस्त्रिकटुक - बृहतीसधिुंवारार्कचूणँ।
पेयं स्यात्ौ:शिरीषांबुदरवकिणिही कशिुंक़ारतोयै:॥ 136॥
भावार्थ : जिनको मूषिक ने काटा है, उनको दोषों के उद्रेक को देखकर अमलतास, मैनफल,
अंकोल, कडवी तोरई, इन औषधियों से अच्छी तरह वमन व विरेचन कराना चाहिए। पश्चात् कूठ,
v. इससे यह नहीं समझाना चाहिए कि मूषिकों के शुक्र को छोडकर किसी भी अन्य अवयव में विष नहीं रहता है।
क्योंकि आचार्य ने स्वयं “दंतैर्नखे” इन शब्दों से व्यक्त किया है कि नख, दंतादिक में भी विष रहता है। तंत्रांतर
में भी लिखा है-
शुक्रेणाथ पुरीषेण मूत्रोण च नखैस्तथा। दंष्ट्राभिर्वा मूषिकाणां विषं पंचविधं स्मृतं॥
इससे यह तात्पर्य निकला कि मूषिकों के शुक्र में, अन्य अवयवों की अपेक्ष विष की प्रधानता है।
२. कर्णिाका - कमलमध्यबीजकोशाकृति।