Skip to content

Front matter · Introduction and table of contents

PDF page 4

3
5
Open front matter as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

4 पूर्व प्रकाशक के दो शब्द मेरे परमपूजय स्वर्गीय धर्मवीर पिताजी की बडी इच्छा थी कि यह ग्रन्थ शीघ्र प्रकाश में आकर आयुर्वेद जगत् का उपकार हो। परन्तु यमराज की निष्ठुरता से उनकी इच्छा पूर्ण नहीं हो सकी। अत: यह कार्य मेरी तरफ आया। उनकी स्मृति में इसका प्रकाशन किया जा रहा है। आशा है कि स्वर्ग में उनकी आत्मा को संतोष होगा। श्री विद्यावाचस्पति पं.वर्धमान पार्श्वनाथ शास्त्री ने इस ग्रन्थ का सम्पादन व अनुवादन किया है। श्री आयुर्वेदाचार्य पं. अनन्तराजेन्द्र व वैद्य बिन्दुमाधव ने संशोधन करने का कष्ट किया है। विस्तृत प्रस्तावना के सुयोग्य लेखक वैद्य पंचानन पं. गंगाधर गुणो शास्त्री हैं। इन सबका मैं आभारी हूँ। इसके अलावा जिन धर्मात्मा सज्जानों ने आर्थिक सहयोग दिया है, उनका भी मैं कृतरा हूँ। यदि आयुर्वेदप्रेमी विद्वानों ने इस ग्रन्थ का उपयोग कर रोग पीडितों कोे लाभ पहुँचाया तो सबका परिश्रम सफल होगा। इति... गोविन्दजी रावजी दोशी सोलापुर