Skip to content

Front matter · Introduction and table of contents

PDF page 3

2
4
Open front matter as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

3 प्रकाशकीय ““शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम्”” धर्म साधना के लिए स्वस्थ शरीर आवश्यक है। स्वस्थ शरीर से ही आत्मा विशुद्धि को प्राप्त होती है। शरीर में व्याधि आना कर्माधीन है परन्तु ग्रन्थ में वर्णित शुद्ध औषधियों के प्रयोग से असाता भी साता रूप हो जाती है और रोग का शमन हो जाता है। वीतराग भगवान् की वाणी में धर्मसाधना हेतु आयुर्वेद का वर्णन गर्भित है, लेकिन वर्तमान में काल दोष के कारण वे अनेक आयुर्वेद ग्रन्थ आज उपलब्ध नहीं हैं। भाग्य से एक अनुपम ग्रन्थ जैनाचार्य उग्रादित्य विरचित कल्याणकारकम् उपलब्ध है। यह ग्रन्थ 70 वर्ष पूर्व सन् 1940 में सखाराम नेमचन्द ग्रंथमाला, सोलापुर से प्रकाशित हुआ था। यह अप्राप्य दुर्लभ ग्रन्थ संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज की परम शिष्या आर्यिका श्री गुरुमती माताजी की प्रेरणा से प्रकाशित हो रहा है। सन् 2003 में दक्षिण यात्रा के दौरान आर्यिका श्री गुरुमती माताजी ससंघ का सोलापुर में अल्प प्रवास रहा। उस प्रवास के दौरान कल्याणकारकम् ग्रन्थ के पूर्व प्रकाशन स्थल सोलापुर में माताजी का पदार्पण हुआ और जानकारी ली कि कल्याणकारकम् की उपलब्धता है क्या? तब इस ग्रन्थ के सम्पादक श्री पं. वर्धमान पार्श्वनाथ शास्त्री के नाती डॉ. महावीर शास्त्री ने बताया कि हम इस ग्रन्थ का पुनर्प्रकाशन नहीं करवा पा रहे हैं। अत: माताजी आप ही इस ग्रन्थ का प्रकाशन करवा दें तो अच्छा रहेगा। उनकी सहज स्वीकृति से माताजी ने जालना (महा.) के श्रावक श्रेष्ठ श्री महावीर लुहाडे को शुभाशीष प्रदान किया। लुहाडे जी ने इस अनुपम ग्रन्थ के पुनर्प्रकाशन का उत्तरदायित्व अपने हाथों में ले लिया। तभी सन् 2003 से ही इस ग्रन्थ का कार्य चल रहा है। 7 वर्ष के बाद इसका प्रकाशन किया गया है। इस ग्रन्थ में 25 परिच्छेद हैं। परिशिष्ट में रिष्टाध्याय, हिताध्याय एवं वनौषधिशब्दादर्श हैं। इस वनौषधिशब्दादर्श में औषधियों के नाम संस्कृत, हिन्दी, मराठी, कन्नड़ भाषा में लिखे गए हैं। प्रूफ संशाेधन में आर्यिका श्री गुरुमती माताजी की संघस्थ आर्यिका माताजी एवं ब्र. अरुण भैया, सागर, ब्र. विनीता दीदी, कटंगी, ब्र. संजय भैया, कटंगी, ब्र. गुडुो दीदी, रहली ने सहयोग देकर माताजी के इस कार्य को सहज बना दिया। खुद बडी माताजी ने भी अस्वस्थ अवस्था में भी इस ग्रन्थ के कई प्रूफ पढे हैं। माताजी की भावना के अनुरूप यथावत् मूल स्वरूप में बिना परिवर्तन किए ही प्रकाशन किया गया है। हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि इस ग्रन्थ का प्रयोग त्यागी-व्रती, आयुर्वेद चिकित्सक, आयुर्वेद चिकित्सा क्षेत्रा से जुडे शाेधार्थी भी लाभ लेंगे। प्रकाशक