Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / शर्कराधिकार:
228
उत्तरबस्ति विधान
अत: परं चोत्तरबस्तिरुच्यते। निरस्तबस्त्यामयवृंदबंधुरा।
प्रतीतनेत्रामलबस्तिलक्षणद्रवप्रमाणैरपि तत्क्रियाक्रमै:॥ 35॥
भावार्थ : उत्तरबस्ति बस्ति (मूत्राशय) गत सम्पूर्ण रोगों को जीतने वाली है। इसलिए यहाँ से
आगे, नेत्र (पिचकारी) व बस्ति का लक्षण, प्रयोग करने योग्य द्रवप्रमाण और प्रयोग करने की विधि
आदि उत्तरबस्ति सम्बन्धी विषय का वर्णन करेंगे।
पुरुष योग्य नेत्र लक्षण
प्रमाणतोःष्टांगुल नेत्रामायतं। सुवृत्तसुस्निग्धसुरूपसंयुतम्।
सुतारनिर्मापितमूलकर्णिकं। सुमालतीवृन्तसमं तु सर्वथा॥ 36॥
भावार्थ : वह बस्ति, आठ अंगुल1 लम्बी, गोल, कोमल व सुंदर चाँदी आदि धातुओं द्वारा
निर्मापित, मूल में कर्णिका से संयुक्त एवं चमेली पुष्प के डंठल के समान होनी चाहिए। यह नेत्रप्रमाण
व लक्षण पुरुषों को प्रयुक्त करने योग्य नेत्र का है।
कन्या व स्त्री योग्य नेत्र लक्षण
तदर्धभागं सबृहत्सुकर्णिकं। सुबस्तियुक्तं प्रमादाहितं सदा।
तथांगुलीयुग्मनिविष्टकर्णिकं। तदेव कन्याजननेत्रमुच्यते॥ 37॥
भावार्थ : स्त्रियों के लिए नेत्र, चार अंगुल लम्बा व बडी कर्णिका से संयुक्त होना चाहिए।
कन्याओं के लिए प्रयोग करने योग्य नेत्र दो अंगुल लम्बा एंव कर्णिकायुक्त होना चाहिए। उपरोक्र तीनों
प्रकार के नेत्र बस्ति से संयुक्त होना चाहिए।
द्रवप्रमाण
द्रवप्रमाणं प्रसृतं विधाय तत्। कषायतैलाजयगुणोषु कस्यचित्।
प्रयोजयतां बस्तिमथेंदुलिप्तया। शलाकया मेढ्रमुखं विशोध्यतम्॥ 38॥
भावार्थ : बस्ति में, कषाय, तैल, घी इत्यादि में से किसी भी चीज (द्रव) को प्रयोग करना
हो, उसकी अधिक से अधिक मात्रा एक प्रसृत (साठ तोला) प्रमाण है। बस्ति प्रयोग करने के पहले
कपूर से लेपन किए गए, पतले शलाका (सलाई) को, अंदर डालकर, शिशनेद्रिन्य मुख को साफ कर
लेनी चाहिए।
उत्तरबस्ति से पूर्वपश्चाद्विधेयविधि
प्रपीडयेत्तु प्रथमं विधानवित्। नियोजयेदुत्तरबस्तिमूर्जिताम्।
ततोःपराणहे पयसा च भोजयेत्। अतो विधास्ये वरबस्तिसत्क्रियाम्॥ 39॥
1. यह रोगी के हाथ का अंगुल है।