Skip to content

Chapter 13 · Treatment of minor diseases, part one

PDF page 296 (book page 224)

शर्कराधिकार:

295
297
Open chapter 13 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / शर्कराधिकार: 224 भावार्थ : बालकों के शरीर व बस्ति का प्रमाण छोटा होने से, शरीर में माँस भी अल्प रहने से, यंत्रप्रयोग में भी सुलभता होने से बालकों में उत्पन्न अशमरी को अत्यन्त सुलभता से निकाल सकते हैं। शुक्राशमरी संप्राप्ति महत्सु शुक्राशमरिको भवेत्स्वयं। विनष्टमार्गो विहतो निरोधत:॥ प्रविश्य मुस्कांतरमाशु शोफकृत्। स्वमेव शुक्रो निरुणद्धि सर्वदा॥15॥ भावार्थ : शुक्र के उपस्थित वेग को धारण करने से वह स्वस्थान से च्युत होकर बाहर निकलने के लिए मार्ग न होने1 से उन्मार्गगामी होता है। फिर वह वायु के बल से अणडकोश और शिशन के बीच में अर्थात् बस्ति के मुख में प्रवेश करके, वही रुककर शुष्क होने से पथरी बन जाता है, इसी को शुक्राशमरी कहते हैं। यह अणडकोश में सूजन उत्पन्न करती है। वह शुक्राशमरी जवान मनुष्य को ही होती है। बालकों को नहीं। शुक्राशमरी लक्षण विलीयते तत्रा विमर्दित: पुन:। विवर्धते तत़्ाणमात्रसंचितम्॥ कुमार्गगो नारकवन्महातनुं। स एव शुक्र: कुरुतेःशमरी नृणाम्॥ 16॥ भावार्थ : अणडकोश शिशनेन्द्रिय के बीच में मसलने से एक दफे तो अशमरी का विलय होता है। लेकिन थोडे ही समय के बाद संचित होकर पूर्ववत् बढ जाता है। इस प्रकार कुमार्गगामी अर्थात् स्वमार्ग को छोडकर जाने वाला वह शुक्र, अशमरीरोग को उत्पन्न करता है। जिस प्रकार महान् शरीर धारण करने वालों को भी नारकी कष्ट पहुँचाते हैं, वैसे ही शक्तिमान शरीर वाले मनुष्य को भी यह कष्ट पहुँचाता है। अशमरी का कठिन साध्य लक्षण अथाशमरीष्वद्धुतवेदनास्वसृग्विमिश्रमूत्रां बहुकृच्छ्रसंगतम्। व्रणैश्च जातासु तथा विधानविद्विचार्य तासां समुपाचरेत्क्रियाम्॥17॥ भावार्थ : अशमरीरोग से पीडित व्यक्ति भयंकर वेदना (दर्द) से युक्त हो, रक्त से मिश्रित मूत्र अत्यन्त कठिनता से निकलता हो, मूत्रप्रणाली आदि स्थानों में व्रण भी उत्पन्न हो गया हो, ऐसे अशमरी रोग असाध्य या कष्टसाध्य होता है। इसलिए चिकित्सा के कार्य में निपुण वैद्य को चाहिए की उपरोक्र लक्षण युक्त रोगियों की अत्यन्त विचार पूर्वक चिकित्सा करें। 1. शुक्र के वेग को धारण करने के कारण से बाहर निकलने का मार्ग संकुचित होता है। इसलिए वह बाहर नहीं निकल पाता है।