Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / महाव्याधिचिकित्साधिकार:
220
भावार्थ - अर्श रोगी को उचित है की वह विधारा, सोंठ, भिलावा व चित्रक इनके चूर्ण को
गुड मिलाकर प्रतिनित्य खावें, जिससे सर्वरोग शमन होकर सुख की प्राप्ति होती है।
अर्श में तिल प्रयोग
नित्यं खादेत्सत्तिलान् कृष्णवर्णान् प्रात: प्रात: कैडुबार्धप्रमाणम्॥
शीतं तोयं संप्रपायत्तु जीर्णे। भुंजीतान्नं दुष्टदुर्नामरोगी॥ 135॥
भावार्थ : नित्य ही प्रात: काल अच्छे काले तिल अर्ध कुडुब (8 तोले) प्रमाण खावें। उसके
ऊपर ठणडा जल पीवे। जब वह पच जाये, उस अवस्था में उसे उचित भोजन करावें, इस प्रकार के
प्रयोगों से अर्शरोग दूर हो जाता है एवं ऐसे दुर्नाम से रोगी को सुख प्राप्त होता है।
अंतिम कथन
इति जिनवक्त्रानिर्गतसुशास्त्रमहांबुनिधे:। सकलपदार्थविस्तृततरंग कुलाकुलत:॥
उभयभवार्थ साधनतटद्वयभासुरतो। निसृतमिदं हि शीकरनिभं जगदेकहितम्॥ 136॥
भावार्थ : जिसमें सम्पूर्ण द्रव्य, तत्व व पदार्थ रूपी तरंग उठ रहे हैं, इहलोक-परलोक के लिए
प्रयोजनीभूत साधन रूपी जिसके दो सुंदर तट हैं, ऐसे श्री जिनेन्द्र के मुख से उत्पन्न शास्त्र समुद्र से
निकली हुई बूँद के समान यह शास्त्र है। साथ में जगत् का एक मात्र हितसाधक है (इसलिए ही इसका
नाम कल्याणकारक है)।
इत्युग्रादित्याचार्यकृत कल्याणकारके चिकित्साधिकारे
महाव्याधिचिकित्सितं नामादितो द्वादश: परिच्छेद:
इत्यग्रादित्याचार्यकृत कल्याणकारक ग्रन्थ के चिकित्साधिकार में विद्यावाचस्पतीत्युपधिविभूषित
वर्धमान पाशर्वनाथ शास्त्री द्वारा लिखित भावार्थदीपिका टीका में महारोगाधिकार नामक बारहवाँ
परिच्छेद समाप्त हुआ॥